IND vs AUS T20: मोहम्मद शामी टी-20 विश्व कप से बाहर, उमेश यादव अंदर

स्पोर्ट्सIND vs AUS T20: मोहम्मद शामी टी-20 विश्व कप से बाहर, उमेश...

Date:

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी कोविड पॉज़िटिव होने की वजह से टी-20 विश्व कप स्क्वाड से बाहर हो गए हैं , उनकी जगह पर तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है, बता दें कि मोहम्मद शामी भारतीय दल के रिज़र्व खिलाडियों में रखे गए थे। उनका नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सितम्बर से शुरू होने वाली टी 20 सीरीज़ में था, उन्हें मोहाली पहुंचना था लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से शामी वहां नहीं पहुंचे.   

उनकी जगह पर टीम में शामिल किये गए उमेश यादव भी पूरी तरह फिट नहीं हैं, खबर थी कि उमेश अपने जांघों में चोट लगी है और उन्हें रिहैब के लिए बैंगलुरु जाना था लेकिन शमी के कोविड पॉजिटिव होने पर उन्हें  टीम इंडिया से बुलावा आ गया है।बता दें कि उमेश को टी20 आई खेले दो साल हो गए हैं , वो दो सालों से टीम में आने का इंतज़ार कर रहे हैं. शामी के बाहर होने की वजह से अब उन्हें टीम में आने का मौका मिला है. उमेश को भले ही टी20 आई खेलने का मौका बहुत कम मिलता हो लेकिन आईपीएल में वह लगातार प्रभावी गेंदबाज़ी करते रहे हैं. वहीँ मोहम्मद शामी ने भी नवंबर 2021 के बाद से अबतक कोई टी20आई मैच नहीं खेला लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उनकी पिछली परफॉर्फेंस और उनके अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम के रिज़र्व खिलाडियों में स्थान दिया गया था. 

विश्व कप से पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ 6 टी-20 आई खेलना है, ऐसे में उमेश कुमार को अपनी फिटनेस के साथ ही अपनी फॉर्म को भी साबित करना होगा। ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 20 सितम्बर से मोहाली में सीरीज़ का आग़ाज़ होना है, वहीं साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 28 सितंबर से तीन मैचों की श्रणखला शुरू होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...