Site icon Buziness Bytes Hindi

Mohammad Hafeez On Babar Azam: हफ़ीज़ ने अब बाबर को बताया खुदगर्ज़

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफ़ीज़ आजकल धड़ाधड़ विवादित बयान दे रहे हैं. पहले उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को थका हारा बताया और अब उनके निशाने पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म आ गए हैं और वो भी भारत के खिलाफ सुपर 4 मैच से पहले। हफ़ीज़ ने अपने नए बयान पाकिस्तानी  कप्तान को मतलबी और खुदगर्ज़ कहा. हफ़ीज़ ने बाबर के इंटेंट पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उनसे रन नहीं बन रहे हैं तो उन्हें अपना बैटिंग आर्डर छोड़ देना चाहिए। बता दें कि एशिया के दोनों मैचों में बाबर आज़म बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे है. हालाँकि वह टी 20 क्रिकेट में ICC रैंकिंग पर टॉप पर बने हुए हैं. 

एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए मोहम्मद हफीज ने कहा कि सलामी बल्लेबाज़ी में वो फखर जमान को देखना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा बाबर को चाहिए कि वह अपना कंफर्ट जोन छोड़कर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करें. हफ़ीज़ ने कहा कि पाकिस्तानी कप्तान को बड़ा दिल दिखाना चाहिए, बाबर को अगर लगता है कि फखर ओपनिंग में उनसे बेहतर कर सकते हैं तो उसका इस्तेमाल करना चाहिए. हालाँकि हफीज ने बाबर की सक्सेस रेट को भी स्वीकार किया और आगामी टी-20 विश्व कप तक उनके बैटिंग आर्डर में छेड़छाड़ न करने को कहा. लेकिन हफ़ीज़ ने उन्हें अपना स्ट्राइक रेट सुधारने की सलाह दी.   

Read also: JAMMU RALLY: हमने खून पसीने से बनाई है कांग्रेस, कंप्यूटर-ट्वीट और वाट्सएप से नहीं बनी पार्टी

हफ़ीज़ ने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत राय है, इस बारे में फैसला तो बाबर को ही करना है, उन्हें लगा रहा है कि रिज़वान के साथ उनकी जोड़ी हिट है और शायद इसीलिए वो सफ़ेद गेंद की क्रिकेट में नीचे आने को तैयार नहीं हैं, शायद उन्हें लगता है कि नीचे आने से उनका बल्लेबाज़ी का उतना मौका नहीं मिलेगा जितना बतौर ओपनर मिलता है, वैसे देखा जाय तो हफ़ीज़ का कहना ग़लत भी नहीं है क्योंकि बाबर हो या रिज़वान दोनों ही पहले थोड़ा समय लेते हैं।  अगर पावर प्ले की बात की जाय तो पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं है, इन दोनों बल्लेबाज़ों से कोई तूफानी शुरुआत बहुत ही कम देखने को मिलती है.

Exit mobile version