Site icon Buziness Bytes Hindi

Mogadishu Hotel Attack: तीस घंटे चली आतंकियों से मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों के कब्जे में आया होटल

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हयात होटल में गत शुक्रवार रात में हुए आतंकी हमले में सुरक्षाबलों की कार्रवाई अब आज खत्म हुई है। हमले के लगभग 30 घंटे बाद सुरक्षाबलों ने होटल को अपने कब्जे में ले लिया। होटल के अंदर कितने आतंकवादी कार्रवाई में मारे गए हैं इसकी अभी कोई जानकारी नहीं आई है। सोमालिया सरकार आज रविवार सुबह इस बारे में प्रेसवार्ता कर जानकारी देगी।  आतंकवादियों से हुई इस मुठभेड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। वहीं 50 से अधिक लाग घायल हैं। आतंकियों ने मुंबई हमले की तरह ही अंधाधुंध फायरिंग कर लोगों की हत्या कर दी और अधिकांश लोगों को बंधक बना लिया। अधिकारियों के मुताबिक गत शुक्रवार शाम को हयात होटल पर अलकायदा से जुड़े आतंकी संगठन के आतंकवादियों ने अत्याधुनिक हथियारों और बम हमले में दर्जनों लोग मारे और घायल हो गए।

Read also: Big Breaking News: 26/11 दोहराने की धमकी मामले में एक संदिग्ध पकड़ा गया

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ बड़ी भीषण हुई। आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े अलशबाब गुट ने होटल में हमले की जिम्मेदारी ली। आतंकियों ने दो कारों में बम विस्फोट कर उनको भी उड़ा दिया। इसके बाद होटल के भीतर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। एक कार होटल के पास बैरियर से टकराई तो दूसरी होटल के गेट से टकराकर विस्फोट करवाया। दोनों कारों में जोरदार धमाकों से लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। मरने वालों में अधिकत आम नागरिक हैं। होटल के भीतर कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरक्षा बलों ने बच्चों समेत कईयों को सुरक्षित बचाया। पुलिस के अनुसार आतंकियों ने होटल की इमारत में घुसने से पहले उसके बाहर भी कई धमाके किए। खुफिया अधिकारी मोहम्मद के मुताबिक आतंकियों ने होटल की दूसरी मंजिल पर लोगों को बंधक बनाकर उनको इस्तेमाल किया। जिससे कि उन पर भारी हथियारों का उपयोग सुरक्षाबल नहीं कर सकें। धमाकों से शुक्रवार देर रात धुएं के गुबार उठते रहे। शनिवार को रात तक गोलियों की आवाजें सुनाई देती रही। लड़ाई में होटल का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हुआ है।

Exit mobile version