Site icon Buziness Bytes Hindi

मोदी गए अमेरिका, राहुल ने चलाया तीर


मोदी गए अमेरिका, राहुल ने चलाया तीर

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा की नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ मित्रों के साथ है। लेकिन वह खुद देश के साथ हैं और हमेशा रहेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार ट्वीट करके मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूीयार्क के लिए रवाना हुए तो राहुल गांधी ने यह मौका भी नहीं चुका। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा है कि मोदी सरकार सिर्फ मित्रों के साथ है। लेकिन देश अधिकार और सम्मान के लिए सत्याग्रह कर रहे किसान, मजदूर और विद्यार्थियों के साथ है
और मैं हमेशा देश के साथ हूं और रहूंगा।

Read also: केटीआर बोले- श्वेत चुनौती के लिए तैयार लेकिन राहुल गांधी भी साथ करवाएं टेस्ट

गौरतलब है कि राहुल गांधी इससे पहले भी अनेक मंचों पर प्रधानमंत्री मोदी पर अपने मित्रों के हित में कार्य करने का आरोप लगाते रहे हैं। किसान आंदोलन के दौरान भी उन्होंने प्रधानमंत्री पर अपने कारोबारी मित्रों के हित के लिए किसानों को बलि का बकरा बनाने का आरोप लगाया था। यही नहीं, लड़ाकू विमान राफेल कि डील में भी राहुल गांधी ने पीएम के मित्रों को फायदा पहुंचने की बात कही थी।

Read also: हाई-प्रोफाइल हत्या की जांच से प्रेरित सीरीज में नजर आएंगे अभिनेता राहुल सिंह

जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

अमेरिका में तीन दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस में 24 सितंबर को होने वाली इस बैठक में दोनों नेताओं के साथ उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी मौजूद रहेंगी। इस बैठक में अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की आशा जताई जा रही है। राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी ऐतिहासिक क््वाेड शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

Exit mobile version