Site icon Buziness Bytes Hindi

PM Modi US Visit: मोदी ने पाकिस्तान-चीन पर निशाना साधा, रूस को लेकर बाइडन से कही ये बात

j23007

PM Modi US Visit: अमेरिका दौरे पर मोदी ने चीन और पाकिस्तान पर निशाना साधा है। यूक्रेन और रूस को लेकर उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से गंीभरता से बातचीत की।

जानना अहम है कि पीएम मोदी ने किस तरह अमेरिका में अलग देशों को लेकर अपने एजेंडे को साफ किया। मजेदार बात यह कि भारत-अमेरिका के संयुक्त बयान में सिर्फ इन्हीं देशों को लेकर जिक्र नहीं किया, बल्कि ग्लोबल साउथ और अफ्रीका के मुद्दे को उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरे के दूसरे दिन अमेरिका के व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडन से द्विपक्षीय बात की।

इसी के साथ उन्होंने अमेरिकी संसद को संबोधित किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा हुई। भारत-अमेरिका के बीच हिंद-प्रशांत इलाके में चीन के खतरे, सीमा पार से आतंकवाद में पाकिस्तान की भूमिका और यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर चर्चा हुई।

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि पीएम मोदी ने कैसे अमेरिका में अलग-अलग देशों को लेकर एजेंडा साफ किया। भारत-अमेरिका के साझा बयान में सिर्फ इन्हीं देशों को लेकर जिक्र नहीं किया है, बल्कि ग्लोबल साउथ और अफ्रीका के मुद्दे को उठाया है।

चीन और पाकिस्तान के बारे में बोले प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध पर चिंता जताई। उन्होंने चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना दोनों देशों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण का एक नुकसान यह हुआ कि सप्लाई चेन सीमित हुई है। हम मिलकर कोशिश करेंगे कि सप्लाई चेन विकेंद्रितकृत और लोकतांत्रिक हो। तकनीक सुरक्षा और खुशहाली को तय करेगी।

Exit mobile version