Site icon Buziness Bytes Hindi

मोदी पहले तय कर लें, वो OBC हैं या नहीं: राहुल

rahul gandhi

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री के OBC वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी पहले तय कर लें कि वो OBC हैं या नहीं क्योंकि कभी तो खुद को सीना ठोंककर OBC कहते हैं और कभी कहते हैं कि देश में सिर्फ दो जातियां हैं, एक अमीर और दूसरी गरीब। इस मामले में राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना कंफ्यूजन दूर करने की सलाह देते हुए कहा कि वो देश में जातिगत जनगणना करा दें, सभी को पता चल जायेगा कि वो OBC हैं या नहीं, साथ में ये भी पता चल जायेगा कि देश में किस जाति के कितने लोग हैं.

राहुल गाँधी आज झारखण्ड के गुमला में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल संसद में कहा था कि राहुल गाँधी OBC का जाप कर रहे हैं, उन्हें सरकार और प्रशासन में कहीं भी OBC नज़र नहीं आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें क्या मैं दिखाई नहीं देता। पीएम मोदी के इसी कटाक्ष का आज राहुल गाँधी ने जवाब दिया।

राहुल गाँधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सभी को मालूम है कि नितीश के इंडिया अलायन्स छोड़कर भाजपा के साथ जाने की क्या मजबूरी थी. उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इंडिया गठबंधन के साथ हैं. ममता बनर्जी के अलावा ज्यादातर सदस्य अब भी इंडिया अलायन्स के सहयोगी हैं. सभी के साथ सीटों के बारे में बातचीत चल रही है, नितीश के जाने से इंडिया गठबंधन को कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है, बिहार में इंडिया गठबंधन मज़बूती से चुनाव लड़ेगा।

Exit mobile version