Gujarat chunavi dangal:- कल यानी शुक्रवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात मे एक जनसभा की और लोगो को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा जब गुजरात की बागडोर कांग्रेस के हाँथो में थी तो गुजरात का विकास रुका हुआ था और गुजरात के लोगो का हित नहीं सोचा जाता था। हमारे गरीब, दलित और पिछड़े भाई बहन अपना जीवन संघर्ष में ही काट देते थे लेकिन उनपर कोई ध्यान केंद्रित नहीं करता था। आजादी के बाद जिन लोगो ने गुजरात मे राज किया उन्होंने उन लोगो पर कभी ध्यान केंद्रित नहीं किया जिन्हें उस समय सरकार की सबसे ज्यादा आवश्यकता थी। उन्होंने विकास को अपना मुद्दा नहीं बनाया क्योंकि यह एक ऐसा काम है जिसे करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है और उन्हें मेहनत से शायद डर लगता था।
Also read: गुजरात विधानसभा चुनाव में क्यों सौराष्ट्र को भेदना चाहती भाजपा
उन्होंने कहा आज मुझे गर्व है कि हमने गुजरात की जनता का दिल जीत लिया और गुजरात की जनता ने हमपर विश्वास जताया और हमने उनके विश्वास के मुताबिक ही काम किया। मुझे गुजरात की जनता ने जनसेवक बनाकर दिल्ली भेजा और मेरे बाद गुजरात की बागडोर जिन लोगो ने संभाली उन्हो गुजरात के विकास को प्रथम प्राथमिकता दी और गुजरात के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। गुजरात मे विकास की गति तेज है और यहां विकास निरंतर चल रहा है आज जनता का ही विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता के हित हेतु काम कर पा रही है।
Also read: पलटी मारते ही विरोधियों के मुह में घुली मिठाई मोदी की बातें हार्दिक को खूब पसंद आई
गुजरात की जनता ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है यह आज का विश्वास नहीं बल्कि 25 साल का विश्वास है हमने हमेशा गुजरात की जनता के हित के मुताबिक गुजरात मे योजनाओं को लागू किया है। विपक्ष हमेशा ही अपने स्वार्थ हेतु जनता को गुमराह करने की कवायद में लगा रहता है लेकिन गुजरात के भाइयों और बहनों पर मुझे विश्वास है वह कभी भी नहीं भटकेंगे और अपने लिए बेहतर को चुनेंगे अपने लिए वह भाजपा को चुनेंगे।
