Gujarat Chunavi Dangal: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने मोदी को खरी खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी उन्होंने हमेशा ही भाजपा नेताओ , अमित शाह और नरेंद्र मोदी का विरोध किया है और पाटीदार आरक्षण के दौरान वह इनपर खूब कटाक्ष करते दिखाई दिए हैं। लेकिन अब उन्होंने अपने बयानों से और अपनी ओल्ड विचारधारा से पलटी मार ली है व भगवा चोला धारण कर मोदी के समर्थक बन गए हैं। आय दिन हार्दिक पटेल नरेंद्र मोदी की तारीफ करते दिख रहे हैं वही पार्टी ज्वॉइन करने के बाद हार्दिक ने कहा था कि वह नरेंद्र मोदी के सेवक बनकर भाजपा में काम करते रहेंगे उन्हें किसी भी पद की अभिलाषा नहीं है। वही अब एक बार पुनः हार्दिक पटेल का नरेंद्र पर प्यार उमड़ आया है और कल उन्होंने ट्वीट्स के जरिए मोदी पर खूब प्यार बरसाया।
Also read: गुजरात विधानसभा चुनाव में क्यों सौराष्ट्र को भेदना चाहती भाजपा
हार्दिक पटेल ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी ने दिल जीत लिया है कि चुनाव लड़ना और विजय प्राप्त करना हमारा ध्येय नहीं है, बल्कि जनता का भला करना हमारी प्राथमिकता हैं। वही देश की आबादी को इंगित करते हुए वह बोले नरेंद्र मोदी ने 135 करोंड भारतीयों को अपना 100 फीसदीं काम दिया है जिसके बलबूते पर आज वह जनता के बीच मजूबती से खड़े हैं। नरेंद्र मोदी ने हमेशा यह प्रयत्न किया है कि गुजरात का कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी समुदाय का हो विकास से न छुटे और सरकार की प्रत्येक परियोजना का उंसे लाभ मिले। गुजरात में सभी वर्ग के लोगों को उचित लाभ देकर, अधिक सक्षम बनाने के लिए मोदी जी ने हर संभव प्रयास किया हैं।
उन्होंने आगे कहा , गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल एवं गुजरात भाजपा अध्यक्ष श्री सी.आर.पाटील जी ने प्रदेश की जनता में एक नई उम्मीद और उत्साह को जगाया हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के दिखाए गए विकास के मार्ग पर गुजरात सरकार के सभी मंत्री और विधायक काम कर रहे हैं।
श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी ने सदैव इस बात का ध्यान रखा की गुजरात का कोई भी व्यक्ति, चाहे किसी भी समाज का हो, गुजरात की विकास गाथा में पीछे न छूटे। गुजरात में सभी वर्ग के लोगों को उचित लाभ देकर, अधिक सक्षम बनाने के लिए श्री मोदी जी ने हर संभव प्रयास किया हैं। #GujaratGauravAbhiyan https://t.co/uvUDb0PIup
— Hardik Patel (@HardikPatel_) June 10, 2022
जानकारी के लिए बता दें हार्दिक पटेल की राजनीति में एंट्री पाटीदार आंदोलन से हुई है। यह शुरुआत में कट्टर भाजपा विरोधी थे और इन्होंने अमित शाह की तुलना जनरल डायर से की थी। हार्दिक पटेल ने 2019 में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा इन्हें राहुल का काफी प्रिय भी कहा जाता था कांग्रेस ने इन्हें जल्द ही कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन पार्टी नेताओं से अनबन के चलते इन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में आते ही हार्दिक पटेल के सुर बदल गए और वह लगातार कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं।

