Site icon Buziness Bytes Hindi

Politics News: मोदी के मंत्री ने आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में केजरीवाल को बताया मुख्य साजिशकर्ता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नई आबकारी नीति को लेकर चल रहे बवाल के बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई छापेमारी को लेकर आज उन्होंने पत्रकार वार्ता की है। शनिवार को उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया की पत्रकार वार्ता के बाद मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली की आप सरकार को घेरा। उन्होंने आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल को मुख्य साजिशकर्ता करार दिया है। वहीं सिसोदिया पर हमला बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मनीष की जगह अब उनका नाम मनी श होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ मनोज तिवारी और आदेश गुप्ता मौजूद थे।  अनुराग ठाकुर ने शराब नीति को लेकर मीडिया के सामने सवाल उठाते हुए कहा कि ब्लैक लिस्टेड कंपनियों पर कार्रवाई क्या हुई। शराब नीति ठीक थी तो वापस क्यों ले लिया गया। उन्होंने कहा कि आज सिसोदिया के हाव भाव पूरी तरह से उड़े हुए थे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे थे।

Read also: रोपड़ जेल में दस आईपीएस अधिकारी करते थे Mukhtar Ansari की देखभाल, मिलती थी पूरी वीआईपी सुविधा

मुख्यमंत्री केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री सिसोदिया सवालों से भागते फिर रहे हैं। लेकिन उनको नजता के बीच आकर जवाब देना होगा। आखिरकार दोनों एक जिम्मेदार पद पर हैं। जिस पर बैठकर जवाब देना दोनों की जिम्मेदारी बनती है।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सवालों से भाग रहे हैं। सिसोदिया ने सवालों के जवाब नहीं दिए हैं। उन्हें जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शराब व्यापारियों के प्रति वे नरम क्यों हैं। जनता का पैसा शराब माफिया को क्यों दिया जा रहा है।  सीबीआई की छापेमारी को लेकर शनिवार दोपहर दिल्ली के उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सीबीआई और ईडी का डर दिखाती है। ईडी-सीबीआई के दम पर उन्होंने कई सरकारें गिराई हैं। दो-चार दिन में मुझे गिरफ्तार कर लेंगे। लेकिन हम डरने वाले नहीं। पंजाब के बाद देश में अरविंद केजरीवाल लोकप्रिय हो रहे हैं। यह सब केजरीवाल को रोकने की केंद्र सरकार और भाजपा की साजिश का हिस्सा है। लेकिन ऐसा नहीं होगा। 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होगा। सिसोदिया ने कहा कि आबकारी नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ।

Exit mobile version