Site icon Buziness Bytes Hindi

राहुल की खटाखट वाली बात का मोदी ने उड़ाया मज़ाक़

pm modi

प्रधानमंत्री मोदी ने जा महाराष्ट्र के सतारा और पुणे में चुनावी सभाओं में कांग्रेस पार्टी और महाविकास अघाड़ी पर जमकर बरसे। सतारा में उन्होंने उलटे विपक्ष पर संविधान बदलने की कोशिश का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस और अघाड़ी वालों कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है तब तक संविधान बदलने की कोशिश और धर्म के नाम पर आरक्षण लाने की कोशिश आप नहीं कर पाओगे।

राहुल गाँधी के बैंक अकाउंट में खटाखट खटाखट खटाखट हर महीने साढ़े आठ हज़ार रूपये आने की बात का मज़ाक़ उड़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे से पूछो कि गरीबी कैसे हटती है- तो वो कहते हैं खटाखट…खटाखट। कांग्रेस के शहजादे से पूछो कि ग्रोथ कैसे होती है- तो वो कहते हैं ठकाठक… ठकाठक। कांग्रेस के शहजादे से पूछो कि विकसित भारत बनाने का कोई प्लान है तो वो बोलते हैं टकाटक… टकाटक। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे की बातें खतरनाक हैं और इनकी बातें सुनकर खुद कांग्रेस के लोग इनके कारण कांग्रेस छोड़-छोड़ के निकल रहे हैं और वो लोग कहते हैं कि कांग्रेस को माओवादियों ने कब्जे में ले लिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवारों को सुरक्षित घर मिले, इसके लिए हमने देश में रेरा कानून बनाया है। जो हमारे मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बन गया है। हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर काम कर रही है। मोदी उनको पूजता है, जिनको पहले की सरकारों ने कभी पूछा तक नहीं था। पुणे वालों को बुलेट ट्रेन का सपना दिखाते हुए कहा कि पुणे वाले और महाराष्ट्र के मेरे भाई-बहन ये लिख लीजिए, ये मोदी की गारंटी है। वो दिन भी आने ही वाला है जब आप देश की पहली बुलेट ट्रेन में ट्रैवल करेंगे।

Exit mobile version