Site icon Buziness Bytes Hindi

मोदी जी, शिवसेना UBT आपकी डिग्री की तरह फ़र्ज़ी नहीं है, उद्धव का पलटवार

shivsena

प्रधानमंत्री मोदी के शिवसेना UBT को फ़र्ज़ी शिवसेना वाले बयान पर ज़ोरदार पलटवार करते हुए शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, मोदी जी ये शिवसेना आपकी डिग्री की तरह फ़र्ज़ी नहीं है. बता दें कि पिछले दिनों महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को फर्जी करार दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान पर पालघर लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना (UBT) उम्मीदवार भारती कामदी के समर्थन में मुंबई के पास बोइसर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने इसके साथ ये भी दावा किया कि इंडिया गठबंधन 300 का आंकड़ा पार करेगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि धरती पुत्रों के अधिकारों की लड़ाई के लिए शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे द्वारा स्थापित की गई शिवसेना को फर्जी कहा जा रहा है। मैं कहता हूँ मोदी जी यह आपकी डिग्री नहीं है. उद्धव ने अपना नारा दोहराते हुए कहा कि अबकी बार भाजपा तड़ी पार.

प्रधानमंत्री मोदी ने कल अपने एक चुनावी रैली में कहा था कि INDI अलायंस में शामिल एक दल ने देश के खिलाफ बहुत खतरनाक ऐलान किया है. भारत को पोखरण की धरती ने परमाणु शक्ति से संपन्न किया तो अब INDI अलायंस कह रहा है कि हम भारत के परमाणु हथियार नष्ट कर देंगे। मोदी ने कहा कि indi अलायन्स भारत को शक्तिहीन करना चाहता है? प्रधानमत्री ने कहा INDI गठबंधन वाले देश के सीमावर्ती गांवों को देश का आखिरी गांव कहते हैं लेकिन हम सीमावर्ती गांवों को आखिरी नहीं प्रथम गांव मानते हैं।

Exit mobile version