Site icon Buziness Bytes Hindi

मोदी जी पुल बनाओ, दीवार मत चुनो: राहुल गाँधी


मोदी जी पुल बनाओ, दीवार मत चुनो: राहुल गाँधी

नयी दिल्ली: कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर किसानों को कुचलने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि जिस तरह से पुलिस किसानों को रोकने के लिए काम कर रही है उसे देखते हुए लगता है कि मोदी सरकार ने अपने लोगों के विरुद्ध ही मोर्चा खोल दिया है।

यही है मोदी सरकार का तरीका
राहुल गांधी ने कहा ‘मोदी सरकार का काम करने का तरीका है-उनको चुप कर दो, उनको किनारे कर दो, उनकों जमकर कुचल दो। पुल बनाओ लेकिन दीवार मत चुनो ।”

खबर भी पोस्ट की
इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि सरकार ने किसानों के बीच संवाद और एकता के लिए बनाए गए सभी ट्वीटर एकाउंट बद कर दिए हैं।

चीन की सीमा पर करते ये किलाबंदी
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा “माननीय मोदी जी, काश ये क़िलाबंदी दिल्ली बार्डर की बजाय चीन की सीमा पर करते। आप कैसे प्रधानमंत्री हैं। चीन का नाम लेने से डरते हैं,और.. अन्नदाता को बाड़, नुकीले तार और कीलों से रोकते हैं। किसान देश का पेट पालने के लिए फसलें रोपता है,और… झूठी किसान हितैषी सरकार उसे दिल्ली आने से रोकने के लिए कीलें रोप रही है। मोदी-शाह का न्यू इंडिया यही तो है ।”

Exit mobile version