लड़ाई कोविड से है कांग्रेस से नहीं, ये समझे मोदी सरकार: राहुल

फीचर्डलड़ाई कोविड से है कांग्रेस से नहीं, ये समझे मोदी सरकार: राहुल

Date:


लड़ाई कोविड से है कांग्रेस से नहीं, ये समझे मोदी सरकार: राहुल

नई दिल्ली: मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को एक बार फिर निशाने पर लिया है. राहुल ने कहा कि इस वक्त लड़ाई कोरोना से है, ना कि किसी राजनीतिक दल से.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि मोदी सरकार को ये समझना चाहिए कि लड़ाई कोरोना के खिलाफ है, ना कि कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल के खिलाफ है.

दरअसल, राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा किए गए एक इंटरव्यू को साझा किया, जिसके जरिए उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. सोनिया गांधी ने अपने इंटरव्यू में केंद्र सरकार की कोरोना संकट पर नीति पर सवाल खड़े किए हैं. वहीँ बीजेपी की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि कांग्रेस लोगों में निराशा फैलाने की कोशिश कर रही है

भारत में कोरोना के मामलों में रफ्तार जारी है. मंगलवार को देश में कुल 3.23 लाख नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 2700 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...