मोदी सरकार ने सेना का मनोबल कमजोर किया: कांग्रेस

फीचर्डमोदी सरकार ने सेना का मनोबल कमजोर किया: कांग्रेस

Date:


मोदी सरकार ने सेना का मनोबल कमजोर किया: कांग्रेस

नई दिल्ली: पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर कांग्रेस मोदी सरकार पर सेना का मनोबल कम करने का बड़ा आरोप लगाया है| कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही जबकि देश दो मोर्चों पर युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है.

सेना सहयोग नहीं कर रही सरकार
एंटनी ने कहा, पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवादियों को भेज रहा है, चीन अरुणाचल से लेकर लद्दाख तक कई प्वाइंट्स पर अतिक्रमण कर रहा है और जवानों की भारी तैनाती किए हुए है. हमारी सेना 24 घंटे वहां मुस्तैद है लेकिन उसे सरकार सपोर्ट नहीं कर रही. पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि चीनी नेवी भी हमारी सीमा में घुसपैठ कर रही है. इन सबके बीच केंद्र सरकार ने सीमाओं की सुरक्षा के लिए ज़रुरी बजट में मामूली बढ़ोत्तरी की है.

जल सीमा पर भी चीन का ख़तरा बढ़ा
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कपिल सिब्बल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एंटनी ने कहा, “थल सीमा ही नहीं जल सीमा पर भी चीन का ख़तरा बढ़ा हुआ है लेकिन सरकार बजट में बढ़ोत्तरी नहीं करके सेना का मनोबल गिरा रही है.” उन्होंने कहा, “गलवान घाटी कभी भी विवादित नहीं था. 1962 में भी नहीं. ये हमेशा भारत का हिस्सा था लेकिन पहली बार वहां हमारी सेना को शहादत देनी पड़ी है.” कांग्रेस नेता ने कहा कि डिसइंगेजमेंट के साथ अपने पेट्रोलिंग प्वाइंट को छोड़ना और बफ़र ज़ोन बनाने का समझौता घुटने टेकने जैसा है. इसके साथ ही एंटनी ने मोदी सरकार से आठ सवाल भी पूछे|

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related