मोदी सरकार भारतीय सेना के साथ है या चीन के, राहुल का सवाल

फीचर्डमोदी सरकार भारतीय सेना के साथ है या चीन के, राहुल का...

Date:


मोदी सरकार भारतीय सेना के साथ है या चीन के, राहुल का सवाल

कांग्रेस ने चीनी घुसपैठ पर गृह राज्य मंत्री के बयान को शहीदों का अपमान बताया

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने पिछले छह महीनों में चीनी घुसपैठ नहीं होने से जुड़े गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के बयान को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि यह गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानों की शहादत का अपमान है और चीन से लगी सीमा पर गतिरोध को लेकर सरकार स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पार्टी ने यह दावा भी किया कि चीन के आक्रामक व्यवहार के बावजूद सरकार उसके साथ कारोबारी रिश्ते बनाए हुए और भारी-भरकम कर्ज लिया है।

राहुल का ट्वीट
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आप क्रोनोलॉजी समझिए। प्रधानमंत्री बोले कि कोई सीमा में नहीं घुसा। फिर चीन-स्थित बैंक से भारी क़र्ज़ा लिया। फिर रक्षामंत्री ने कहा चीन ने देश में अतिक्रमण किया। अब गृह राज्य मंत्री ने कहा अतिक्रमण नहीं हुआ।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘मोदी सरकार भारतीय सेना के साथ है या चीन के साथ? इतना डर किस बात का?’’

बेनक़ाब हुई मोदी सरकार
वहीँ पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार ने मंगलवार को संसद में स्वीकार किया कि बीजिंग में मौजूद एशियन इंफ्रास्टक्चर डेवलपमेंट बैंक से 9202 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया। इससे चीन के साथ कारोबारी रिश्तों पर अंकुश लगाने को लेकर मोदी सरकार की नीति बेनकाब हो गई।’’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...