Site icon Buziness Bytes Hindi

राज्यों को वैक्सीन सीधे बेचने से मॉडर्ना का इंकार


राज्यों को वैक्सीन सीधे बेचने से मॉडर्ना  का इंकार

नई दिल्ली: अमेरिका की कोविड-19 वैक्सीन निर्माता मॉडर्ना ने पंजाब सरकार को टीकों की सीधे सप्लाई करने के अनुरोध को ठुकरा दिया है। दवा कंपनी ने कहा कि अपनी नीति के अनुसार हम केवल केंद्र सरकार से डील करेंगे। यह जानकारी रविवार को राज्य के नोडल अधिकारी विकास गर्ग ने दी।

पंजाब सरकार ने राज्य में शीघ्र टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कोरोना वायरस टीकों की सीधी खरीद के लिए हाल ही में स्पुतनिक वी, फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन सहित विभिन्न सभी वैक्सीन निर्माताओं से संपर्क किया था।

पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘एक कोविड वैक्सीन निर्माता मॉडर्ना ने पंजाब सरकार को सीधे टीका भेजने से इनकार कर दिया है क्योंकि उनकी नीति के अनुसार, वे केवल भारत सरकार के साथ डील करते हैं, न कि किसी राज्य सरकार या निजी पार्टियों के साथ।’

Exit mobile version