Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: लगाएं गणपति बप्पा को मोदक का भोग, ये रही रेसिपी!

लाइफस्टाइल डेस्क। Modak  Recipe – गणेश चतुर्थी का त्योहार बस आने ही वाला है, लोगो ने तो तैयारियां शुरू कर दी है। साथ ही भोग के लिए उनके मनपसंद मोदक तैयार कर रहे है। ऐसे में अगर आप भी गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाना चाहते है तो इसे बाजार से नहीं बल्कि अपने हाथो से बनाकर खिलाएं। चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

मोदक सामग्री – 2 कप चावल का आटा, 1 चम्मच देसी घी, 1 कप कसा हुआ नारियल, 2 चम्मच गुड़, 2 चम्मच बारीक कटा काजू और बादाम साथ ही पिसी इलायची।

मोदक रेसिपी (Modak  Recipe) –

पहले भरावन बनाकर तैयार कर लें, उसके लिए नारियल को कद्दूकस कर ले। फिर पैन को गैस पर रखें और देसी घी डालें, साथ ही घिसे हुए नारियल को डाल दें। इसे हल्का भूनने के बाद इसमे गुड़ डालें, अच्छे से नारियल के साथ गुड़ को मिक्स कर लें। साथ में पिसी इलायची भी डाल दें, गुड़ अच्छी तरह से नारियल पर लिपट जाए तब गैस को बंद कर दें। मोदक का भरावन तैयार है। 

Read also: रसोई Bytes: गणपति बप्पा के लिए बनाएं चॉकलेट मोदक, ये है रेसिपी!

अब पैन में पानी डालकर गर्म करें, इसमें घी डाल दें और पानी उबल जाए तो  चावल का आटा डाल दें। अच्छे से मिला दें और गैस की आंच को बंद कर ढंक दें। जब चावल का आटा पककर आधा हो जाए तो प्लेट में निकाल कर इसे  हल्का ठंडा कर ले। अब हाथों पर घी लगाकर इसे  गूंथ लें।  अब  हाथों पर छोटी लोई लेकर इसे दबाकर बीच में जगह बनाएं, फिर भरावन भरकर अच्छे से बंद करें। इन सब मोदक को मलमल के कपड़ें में रखें और स्टीमर तैयार कर उन्हें 10 – 15 मिनट के लिए पकने दे। लीजिए तैयार है मोदक। 

 

Exit mobile version