Site icon Buziness Bytes Hindi

खरीदें ये शानदार स्मार्टफोन, 6000 रुपये से है कम कीमत


खरीदें ये शानदार स्मार्टफोन, 6000 रुपये से है कम कीमत

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज हम आपको बाजार में उपलब्ध कुछ चुनिंदा डिवाइस की जानकारी देंगे, जिनकी कीमत 6000 रुपये से कम है। तो चलिए जानते है :

Itel A25 Pro

Itel A25 Pro की कीमत 4,999 रुपये है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है और फोन के रियर में 5MP और फ्रंट में 2MP का कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन में 3020mAh की बैटरी और Unisoc 9832E Quad Core प्रोसेसर दिया गया है।

GIONEE Max

GIONEE Max की कीमत 5,999 रुपये है। स्मार्टफोन में 6.1 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, पहला 13MP का प्राइमरी सेंसर और एक डिजिटल लेंस है। फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है | 

LAVA Z1

LAVA Z1 की  कीमत 5,199 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन में MediaTek Helio A20 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन के रियर और फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलेगा और डिवाइस में 3100mAh की बैटरी दी गई है।

Ismart i1 Supreme

Ismart i1 की कीमत  5,399 रुपये है | फोन में 3000mAh की बैटरी है और इसमें 2GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी |  फोन के रियर में 8MP का कैमरा और फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है।

Read also: जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुए शहंशाहे जज़्बात

Redmi 6A

Redmi 6A स्मार्टफोन 5,599 रुपये में ख़रीदा जा सकता है | स्मार्टफोन में मीडियाटेक प्रोसेसर, 2GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और 5.45 इंच का एचडी डिस्प्ले, 13MP का रियर कैमरा और 3000mAh की बैटरी मिलेगी।

Exit mobile version