लाइफस्टाइल डेस्क। Mobile Travel Photography Tips – ट्रेवल फोटोग्राफी करने का अपना अलग ही मजा होता है, काफी लोगो को तो शुरुआत से लेकर, होटल के कमरों, बाजारों, रेस्तरां आदि सबकी तस्वीरें कैद करना पसंद होता है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ट्रेवल फोटोग्राफी के टिप्स बताएगे, जिसे आप फॉलो करके अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकते है। चलिए जानते है।
Read also: Most Expensive Cities: जाने दुनिया के सबसे महंगे शहरों के बारे में!
1 ) अगर आप कोई खूबसूरत जगह का व्यू की तस्वीर क्लिक कर रहे है तो पहले रोशनी पर ध्यान दे। अपने कैमरा को सूरज की रोशनी की तरफ करके फोटो नहीं क्लिक करे वरना व्यू पर अंधेरा और कालापन आने लगता है। आप सही लाइटिंग की तरफ ध्यान देकर तस्वीर क्लिक करे।
2) अगर आप क्लोजअप फोटो ले रहे है तो कैमरे को वहा फोकस करें, क्लोजअप फोटो के लिए उस चीज से ज्यादा दूरी न रखें। ज्यादा दुरी से फोटो को जूम करना पड़ेगा और फिर उससे पिक्सेल खराब होंगे।
3) मोबाइल से फोटो क्लिक करते समय फिल्टर इस्तेमाल न ही करे तो अच्छा है, आप नाॅर्मल कैमरा ही इस्तेमाल करें। हां, बाद में आप चाहे तो अपनी नेचुरल फोटो को एडिट कर सकते हैं।
Read also: Delhi Famous Mall: घूमने के लिए बेस्ट है दिल्ली के ये मशहूर माॅल्स!!
4) आप चाहे तो ट्राइपॉड का भी इस्तेमाल कर सकते है, क्योकि कई बार फोटो क्लिक करते समय हाथ कांपते हैं। जिसकी वजह से फोटो ब्लर हो जाती है, ऐसे में आप ट्राइपॉड का इस्तेमाल करके अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकते है।
Read also: Travel News In Hindi

