MLC Chunav 2022: 43 मतदान केन्द्रों में 4250 मतदाता करेंगे एमएलसी चुनाव में मतदान

फीचर्डMLC Chunav 2022: 43 मतदान केन्द्रों में 4250 मतदाता करेंगे एमएलसी चुनाव...

Date:


MLC Chunav 2022: 43 मतदान केन्द्रों में 4250 मतदाता करेंगे एमएलसी चुनाव में मतदान

मेरठ। उ0प्र0 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 में मेरठ—गाजियाबाद हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक अनिल कुमार तृतीय ने आज सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी हाॅल में निर्वाचन के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन संबंधी दायित्वों की जानकारी ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रेक्षक ने कहा कि आयोग द्वारा दिये गये सभी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने बताया कि निर्वाचन बैलेट पेपर के माध्यम से वरीयता क्रम के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि सकुशल, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी व सुचितापूर्ण ढ़ग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

Read also: यूपी चुनाव में 92.55 करोड़ रूपये जब्त किये, 318 बम भी बरामद: निर्वाचन आयोग

सर्किट हाउस के एनेक्सी में अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रेक्षक अनिल कुमार तृतीय ने अधिकारियों से उनके निर्वाचन संबंधी दायित्वों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्टेशनरी बैग में आयोग द्वारा अनुमन्य सभी वस्तुएं हो इसको सुनिश्चित किया जाये।

डीएम के0 बालाजी ने बताया कि मेरठ गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 में जनपद मेरठ में 1678, गाजियाबाद में 799 व जनपद हापुड में 863 तथा जनपद बागपत में 910 मतदाता हैं। इस प्रकार कुल 4250 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ में 17, बागपत में 08, जनपद गाजियाबाद में 11 तथा जनपद हापुड में 7 मतदान केन्द्र हैं। इस प्रकार कुल 43 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

Read also: UP MLC Chunav 2022: एमएलसी चुनाव में क्या है भाजपा की रणनीति, ब्रजेश पाठक ने बताया

उन्होने बताया कि मतदाता वरीयता क्रम डिजिट (अंकों) में लिख सकते हैं। शब्दों में नहीं लिखना है। उन्होंने बताया कि बैलेट पेपर का रंग गुलाबी होगा तथा वरीयता क्रम आयोग द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले बैंगनी रंग के स्कैच पेन से ही अंकन किया जाना है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ प्रभाकर चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related