​Uttarakhand Result 2022: विधायकों ने की धामी के सीएम बनने की मांग,दो विधायक अपनी सीट छोड़ने को तैयार

विधानसभा चुनाव​Uttarakhand Result 2022: विधायकों ने की धामी के सीएम बनने की मांग,दो...

Date:


​Uttarakhand Result 2022: विधायकों ने की धामी के सीएम बनने की मांग,दो विधायक अपनी सीट छोड़ने को तैयार

देहरादून। Uttarakhand Election Result| एक तरफ जहां उत्तराखंड में मुख्यमंत्री (Uttarakhand CM) पद के नामों पर तेजी से भाजपा संगठन में मंथन चल रहा है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री धामी को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। हालांकि धामी ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। लेकिन कुछ विधायक फिर से धामी को ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। बता दें कि उत्तराखंड के चुनाव परिणाम (Uttarakhand Election Results) आने के बाद सीएम पद के नामों पर सुगबुगाहट शुरू हो गई। धामी को फिर से सीएम बनाने और उनके चुनाव लड़ने के लिए भाजपा के दो विधायक अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। दोनों विधायकों ने इसकी घोषणा भी कर दी है। भाजपा के अधिकांश विधायक सीएम धामी को फिर से राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

Read also- उत्तराखंड में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज

उत्तराखंड की जनता ने पहली बार प्रदेश के इतिहास में फिर से किसी सत्ताधारी पार्टी को दोबारा सबसे बड़े दल के रूप में चुना है और उसको दो तिहाई बहुमत देकर सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related