Mizoram Election Result: मुख्यमंत्री जोरमथांगा और डिप्टी सीएम त्वानलुइया चुनाव हारे, ZPM बहुमत की ओर

नेशनलMizoram Election Result: मुख्यमंत्री जोरमथांगा और डिप्टी सीएम त्वानलुइया चुनाव हारे, ZPM...

Date:

Mizoram Assembly Election Results 2023: पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की नेतृत्व में बनी नई राजनीतिक पार्टी जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) बहुमत की ओर बढ़ रही है। आइजोल पूर्व 1 की सीट से मुख्यमंत्री जोरमथांगा चुनाव हार गए हैं। जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा, ‘मिजोरम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। निवर्तमान सरकार से हमें यही विरासत मिलने वाली है। हम अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने जा रहे हैं। वित्तीय सुधार आवश्यक है और उसके लिए हम एक संसाधन जुटाने वाली टीम बनाने जा रहे हैं।’


अभी 13 सीटों पर नतीजे सामने आ चुके हैं। जेडपीएम ने11 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं अन्य दो सीटें अलग अलग पार्टी के पाले में गई हैं। एक सीट पर एनएमएफ और एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जोरम पीपुल्स मूवमेंट के उपाध्यक्ष डॉ. केनेथ चावंगलियाना ने कहा, ‘फिलहाल हम 20 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहे हैं। मुझे लगता है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।’

मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री हार गए

चुनाव आयोग के अनुसार, मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री और एमएनएफ उम्मीदवार आर लालथंगलियाना दक्षिण तुईपुई सीट पर जेडपीएम के जेजे लालपेखलुआ से हार गए हैं। लालपेखलुआ को 5,468 वोट मिले जबकि मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार आर लालथंगलियाना को 5,333 वोट मिले। आइजोल वेस्ट II से जेडपीएम उम्मीदवार लालनघिंगलोवा हमार जीत गए हैं। जेडपीएम के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राज्य चुनाव में पार्टी बढ़त दर्ज करने के बाद सेरछिप में जश्न मनाने के लिए मिठाइयां मंगवाईं। बता दें, जेडपीएम ने अभी तक छह सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
ट्यिचांग सीट से जेडपीएम के प्रत्याशी डब्ल्यू चुआनावामा 871 वोटों से विजयी रहे। उन्होंने एमएनएफ के त्वानलुइया को हराया। शुरुआती रुझानों में चार साल पहले बनी जेडपीएम बहुमत पाती दिखी, लेकिन अब आंकड़ों में काफी बदलाव आ गया है। सत्तासीन एमएनएफ को भारी नुकसान हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...