शूटिंग के दौरान बिगड़ी मिथुन दा की तबियत

बॉलीवुडशूटिंग के दौरान बिगड़ी मिथुन दा की तबियत

Date:


शूटिंग के दौरान बिगड़ी मिथुन दा की तबियत

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। लेकिन इसके बावजूद वह एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। अब खबर आ रही है कि शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई है। डॉक्टर्स की एक टीम उत्तराखंड के मसूरी में मिथुन की डांच में जुट गई है। जिस होटल में मिथुन ठहरे थे वहीं उनकी जांच की जा रही है। फिलहाल, उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

इससे पहले मिथुन ने पीठ का इलाज कराया था। एक साल तक इस बीमारी से उबरने के लिए मिथुन अपने ऊटी वाले घर में रह रहे थे। इस बीमारी का इलाज कराने के लिए उन्हें लॉस एंजेलिस भी जाना पड़ा था, जहां से वह ठीक होकर वापस मुंबई लौट आए थे, जिसके बाद वह टीवी शोज में नजर भी आने लगे थे। वहीं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री पर बनीं फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ में नजर आए थे।

वहीं, तबीयत नासाज होने की वजह से मिथुन ने राज्यसभा से भी इस्तीफा दे दिया था। मिथुन को साल 2009 में एक फिल्म में स्टंट करते वक्त चोट लगी थी। वह फिल्म संजय दत्त और इमरान खान के साथ ‘लक’ थी। इस फिल्म में शूटिंग के समय वह चॉपर से कूदे थे। इसी दौरान टाइमिंग खराब होने की वजह से वह नीचे गिर गए थे, जिसकी वजह से उन्हें पीठ में चोट लग गई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...