Site icon Buziness Bytes Hindi

थरूर के आरोपों पर मिस्त्री का पलटवार, कहा-मीडिया में आपका चेहरा अलग

Congress

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में शशि थरूर को मल्लिकार्जुन खरगे को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. हालाँकि उनकी हार अप्रत्याशित नहीं थी मगर मतगणना के दिन थरूर कैम्प से चुनाव में गड़बड़ी करने के जो आरोप लगाए गए थे उसपर अब कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधीकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने तीखा जवाब दिया है और शशि थरूर पर दो चेहरे रखने का आरोप लगाया है.

मिस्त्री ने थरूर के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि केंद्रीय चुनाव प्राधीकरण ने उनके सभी अनुरोधों को स्वीकार कर लिया था जो उन्होंने चुनाव को लेकर किये थे इसके बावजूद भी वह मीडिया में जाकर इस तरह की बातें कर रहे हैं. मिस्त्री ने कहा दरअसल शशि थरूर के दो चेहरे हैं, एक चेहरा जो हम सबके के सामने हैं और दूसरा चेहरा वो है जो मीडिया में इस तरह के बयान देता है. इसके साथ ही मिस्त्री ने शशि थरूर के सभी आरोपों को ठुकरा दिया है.

बता दें कि मीडिया में ऐसी रिपोर्ट सामने आयी कि थरूर कैम्प से केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को पत्र लिखकर चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाया है विशेषकर उत्तर प्रदेश को लेकर। थरूर कैम्प की वह रिपोर्ट मीडिया में लीक भी हो गयी जिसके बाद थरूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसपर खेद भी जताया था कि यह बात मीडिया में नहीं आना चाहिए। ताहरूर को मल्लिकार्जुन खरगे के 7,897 के मुकाबले सिर्फ 1,072 वोट मिले थे. हालाँकि खरगे को सबसे पहले बधाई देने वालों में शशि थरूर ही थे.

Exit mobile version