यात्रा के दौरान कई सारे लोगों को तरह-तरह की समस्याएं होती हैं। हमारे द्वारा की गई छोटी- मोटी गलतियों के कारण ही हमारे पेट में वायु एकत्रित हो जाती है और फिर यह पेट की गुड़गुड़ हमें रास्तेभर परेशान करती है। तो इसलिए आज हम आपको उन कारणों के बारे में बतायेगे
–लंबे समय तक यदि च्युइंग मुंह में बनी रहती है तो पेट में बहुत सारी हवा भी इकट्ठा हो जाती है जिससे कि पेट में भारीपन या गुड़गुड़ की समस्या शुरू हो जाती है इसलिए कोशिश करें कि सफर के दौरान च्युइंग गम न खाएं।
–यात्रा के दौरान भूलकर भी कॉफी या कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। ये पानी की पूर्ति कभी नहीं करते बल्कि पाचन तंत्र को और खराब कर देते हैं।
–यात्रा के दौरान हम एक जगह से कोई चिप्स, कुरकुरे का पैकेट लेते हैं जो कि हम आगे चलकर भूख लगने पर खाते हैं। इन पैक किए हुए सामान में कार्बोहाइड्रेट और शुगर होती है जो कि पेट को नुकसान पहुंचाती है।
–जरूरी है कि हम फाइबर युक्त आहार का सेवन करें, प्रतिदिन तो हम सब्जी, फल आदि खाते हैं लेकिन सफर में जब हम फाइबर युक्त आहार नहीं ले पाते हैं तो इसका सीधा प्रभाव हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है।

