पीएम की सुरक्षा में चूक, राजनीतिक सहानुभति लेने में जुटी बीजेपी

फीचर्डपीएम की सुरक्षा में चूक, राजनीतिक सहानुभति लेने में जुटी बीजेपी

Date:


पीएम की सुरक्षा में चूक, राजनीतिक सहानुभति लेने में जुटी बीजेपी

राजनीति के जानकारों की मानें तो प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होना यह गंभीर बात है लेकिन विरोधी इसे बीजेपी का ‘खेला’ बता रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित रूप से पंजाब में हुई सुरक्षा चूक मामले में अब राजनीति गरमाती जा रहा है। साथ ही इस मुद्दे को बीजेपी बड़े जोर शोर से भी उठा कर राजनीतिक सहानुभूति लेना चाहती है।

इस मामले को लेकर गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम की सुरक्षा में हुई चूक पर राष्ट्रपति ने चिंता जताई है। जिसके बाद अब केंद्र द्वारा कोई बड़ा एक्शन लेने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

इस चूक को लेकर कई पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने चिंता जताई है।

कांग्रेस के सीनियर नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि, जो हुआ वह स्वीकार्य नहीं है, यह घटना पंजाब और पंजाबियत के खिलाफ है। ऐसे कैसे लोकतंत्र काम करेगा?

पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने तो पंजाब में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की मांग कर दी है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक मामले में सोनिया गांधी ने पंजाब सीएम चन्नी से बात की

तो वहीं AIMIM सांसद असद्दुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर पीएम का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि ‘ देश का प्रधानमंत्री कोई भी हो, आज मोदी हैं, कल कोई दूसरा होगा, पीएम की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाना चाहिए।’

जबकि किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। पंजाब सरकार के अधिकारियों की भी जांच होनी चाहिए कि उन्होंने सुरक्षा के क्या इंतजाम किए थे। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि किसी पार्टी के नहीं होते वह देश के होते हैं।

हालांकि उन्होंने आगे यह भी जोड़ा कि, अगर पीएम यह कहते हैं कि वे बचकर आ गए हैं तो वह वहां गए क्यों थे?

पीएम की चूक को गृह मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है, मंत्रालय ने पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है साथ ही जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमिटी भी बनाई गई है।

यह भी पढ़ें: पीएम सुरक्षा में चूक: सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होगी सुनवाई

आखिर हुआ क्या था?

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए
पंजाब के बठिंडा पहुंचे, जहां से वे हेलीकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण पीएम ने सड़क मार्ग से जाने का निर्णय लिया।

राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किलोमीटर से पहले ही जब प्रधानमंत्री का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों द्वारा आगे सड़क जाम करने की खबर मिली, जिसके बाद काफिले को वहीं रोक दिया गया।

बताया जाता है कि प्रधानमंत्री करीब 15-20 मिनट तक यही फंसे रहे। पीएम की सुरक्षा को देखते हुए काफिले के वापस बठिंडा एयरपोर्ट पर लौटने का निर्णय लिया गया।

बीजेपी कर रही है राजनीतिक सहानुभूति लेने का प्रयास

राजनीति के जानकारों की मानें तो प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होना यह गंभीर बात है लेकिन विरोधी इसे बीजेपी का ‘खेला’ बता रहे हैं। यहां तक कि खुद पंजाब के सीएम चन्नी ने इसकी जवाबदेही लेने से मना कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि पीएम मोदी को कोई खतरा नहीं था, अंतिम समय में उनके रूट को लेकर बदलाव किया गया।

बीजेपी पीएम की सुरक्षा को लेकर इमोशनल कार्ड खेल रही है ताकि मुद्दे को उनके हित में किया जा सके। बीजेपी के सभी मंत्री से लेकर सांसद और विधायक तक सभी पीएम के लिए एक माहौल तैयार करने में लगे हुए हैं। और बीजेपी को प्रत्यक्ष रुप से इसका लाभ आने वाले चुनाव में मिल सके। खैर गठित जांच समिति आने वाले समय में क्या रिपोर्ट देगी यह तो बाद में पता चलेगा, लेकिन कुछ लोग इसके रिजल्ट को लेकर अभी से ही बीजेपी के पक्ष में होने की बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए हजरत निजामुद्दीन में होगी खास दुआ

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...