Site icon Buziness Bytes Hindi

ISRO SSLV-D1 Fail: नाकाम हुआ मिशन SSLV-D1, सुबह हुआ था प्रक्षेपण

इसरो ने आज सुबह जब देश का नया रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल लॉन्च किया था तो देश में एक ख़ुशी का माहौल था, इसे एक ऐतिहासिक कारनामा माना जा रहा था लेकिन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से की गयी इस लॉन्चिंग पर बाद में बहुत बुरी खबर सामने आयी , इसे एक असफल लांच बताया गया क्योंकि रॉकेट अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया. SSLV के ऑर्बिट में न पहुँच पाने के कारण इस मिशन को नाकाम बता दिया गया.   

जानकारी के मुताबिक इसरो का कहना है कि सबकुछ सही चल रहा था लेकिन जिस ऑरबिट में इसे स्थापित होना था, SSLV वहां तक नहीं पहुंचा.इसरो के मुताबिक वह सैटेलाइट अब किसी भी काम का नहीं रहा. इसरो ने कहा कि ऐसा क्यों हुआ इसका पता लगा लिया गया है और अब इसके समाधान की दिशा में काम किया जायेगा. इसरो ने बताया कि इस नाकामी के कारणों का समाधान करने के बाद बहुत जल्द SSLV D-2 को लांच किया जायेगा। इसरो के मुताबिक इस नाकामी पर एक कमिटी गठित की जाएगी जो उन कारणों का अध्ययन करेगी जिसकी वजह से यह मिशन नाकाम हुआ.   

Read also: Yogi Mantrimandal: दोषसिद्धि आदेश की फाइल लेकर योगी के मंत्री हुए फरार

इससे पहले ISRO ने कहा था कि एसएसएलवी-डी1 के प्रक्षेपण पर “डेटा का विश्लेषण” किया जा रहा है. इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मिशन के अंतिम चरण में कुछ डेटा में दिक्कत आने की बात कही थी. वह SSLV-D1 ने सभी चरणों में अपेक्षित रूप से प्रदर्शन से संतुष्ट दिखाई दे रहे थे लेकिन बाद में देश के सामने मिशन SSLV-D1 फेल होने की खबर आयी. यकीनन इस खबर से देश को लोगों और जो लोग इस मिशन से जुड़े हुए थे उन्हें काफी निराशा और दुःख हुआ है.

Exit mobile version