Site icon Buziness Bytes Hindi

Mission 2024: विपक्षी दलों के ऐजेंडे में महिलाओं का कोई स्थान नहीं, भूपेन्द्र सिंह चौधरी

bhupendra

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने रविवार को अयोध्या में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे है। जिसका परिणाम है कि आज नारी शक्ति देश की प्रगति को तीव्र गति से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के संकल्प के तहत सरकार की योजनाओं के केंद्र में महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक उन्नति को रखा। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा बने भयमुक्त वातावरण से मां, बहिन, बेटियों की प्रतिभा को नए पंख लगे है।

महिला मोर्चा को समझे उसकी ताकत

उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश के बदले वातावरण में मातृशक्ति अवसरों को परिणाम में परिवर्तित करके प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व कर रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने जन-जन के मर्म को स्पर्श किया है और तभी देश के लिंगानुपात में साकारात्मक सुधार हुआ है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा की मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकरी नीतियों तथा भाजपा की विचारधारा को देश की आधी आबादी तक पहुंचाने का माध्यम सिर्फ महिला मोर्चा है। माताओं, बहिनों से सतत संवाद व संपर्क से महिला मोर्चा हर घर के हर चूल्हे तक सबका साथ-सबका विकास की नीति को परोसने का काम कर सकती है।

महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका

उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी की विजय में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों के ऐजेंडे में महिलाओं का कभी भी कोई स्थान नहीं रहा। उन्होने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने 1 लाख से अधिक महिलाओं को सरकारी नौकरी, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1 करोड़ 47 लाख गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 1 लाख 52 हजार कन्याओं का विवाह अनुदान, 1535 थानों में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना जैसे निर्णयों ने मिशन शक्ति की परिकल्पना को सकार करते हुए प्रदेश में महिला कल्याण के कार्य कर रही है।

Exit mobile version