Site icon Buziness Bytes Hindi

Mirchi Baba Arrested: रेप के मामले में मिर्ची बाबा हुए गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के भोपाल की वीमेन क्राइम ब्रांच ने भभूति खिलाकर एक महिला को बेहोश करने और फिर उसका बलात्कार करने के आरोप में मिर्ची बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. मिर्ची बाबा दर्जा प्राप्त मंत्री भी रह चुके हैं. मिर्ची बाबा पर रेप का आरोप भोपाल की रहने वाली महिला ने लगाया था, आरोप के मुताबिक बच्चा पाने की चाहत में वह महिला बाबा से मिली थी ताकि उनके आशीर्वाद से उनकी माँ बनने की इच्छा पूरी हो सके. आरोप के मुताबिक वह बाबा के पास गयी और उन्होंने उसे भभूति खाने को दी, जिसे खाने के बाद वो महिला बेहोश हो गयी और बाद में उसके साथ बलात्कार किया गया।  

महिला की शिकायत पर वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा के गिलाफ पुलिस ने धारा 376, 506 और 342 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपने साथ हुई इस गन्दी घटना के बाद उसने मिर्ची बाबा के सामने जब विरोध जताया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गयी. इस्त्ने दिन पुलिस के पास न जाने के बारे में महिला ने बताया कि लोक लाज के दर से वो ऐसा नहीं कर पाई लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर सोमवार को उसने महिला अपराध शाखा जाकर इस पूरी घटना की जानकारी दी. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और एक टीम को ग्वालियर रवाना किया गया. 

Read also: Bihar Political Crisis Live: सियासी हलचल के बीच राजद विधायक और वरिष्ठ नेता लालू यादव के आवास पहुंचे, जदयू विधायकों की नीतिश के आवास पर बैठक

टीम ने इस माले की जानकर ग्वालियर पुलिस को दी जिसने देर रात कांग्रेस शासनकाल में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे वैराग्यनंद उर्फ़ मिर्ची बाबा को गिरफ्तार कर लिया और भोपाल की वीमेन क्राइम ब्रांच टीम के ग्वालियर पहुंचने पर मिर्ची बाबा को उसके हवाले कर दिया गया. अब मिर्ची बाबा को अदालत में पेश किया जाएगा.

Exit mobile version