Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: इन चीजों से बनाएं मिर्च का चटपटा भरवां अचार!

Mirch Ka Bharwa Achar

लाइफस्टाइल डेस्क। Mirch Ka Bharwa Achar – अचार भोजन के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। खासकर मिर्च का अचार, ये खाने में एक शानदार स्वाद जोड़ता है। लोग इसे बढ़े चाव से खाते है। ऐसे में क्यों न आप मिर्च का चटपटा भरवां अचार घर पर तैयार करे, इसकी रेसिपी बहुत आसान है।

मिर्च का भरवां अचार समाग्री

1 पाव हरी मिर्च , आधा कटोरी नींबू का रस , 4 – 5 चम्मच जीरा पाउडर , 2 – 3 चम्मच नमक और 2 चम्मच तेल।

मिर्च का भरवां अचार रेसिपी (Mirch Ka Bharwa Achar)

पहले हरी मिर्च को धो ले और सूखा ले। फिर चाकू की मदद से इसके डंठल निकल कर चीरा लगाएं। भरवां मसाला तैयार करने के लिए बर्तन में जीरा पाउडर और नमक मिलाएं। फिर इसे मिर्च के बीच में भर दे। मसाले भरने के बाद कढ़ाई में तेल गर्म कर इन्हे 8 से 10 मिनट के लिए भूनें।

फिर भुनी मिर्च को ठंडा होने दे। ठंडा हो जाए तब नींबू का रस डालें। बस अब इसे कांच की बरनी में भरकर रख दे। ध्यान रहे इसे गर्म जगह पर न रखे। (Image/Freepik)

Exit mobile version