स्व‍िमसूट में मीरा राजपूत की लेटेस्ट पोस्ट से सोशल मीडिया पर मची सनसनी

बॉलीवुडस्व‍िमसूट में मीरा राजपूत की लेटेस्ट पोस्ट से सोशल मीडिया पर मची...

Date:


स्व‍िमसूट में मीरा राजपूत की लेटेस्ट पोस्ट से सोशल मीडिया पर मची सनसनी

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड पर्सनालिटी से कम नहीं है. अपनी फोटोज और शाहिद के साथ किस्सों के लेकर मीरा कई बार सुर्ख‍ियां बटोर चुकी हैं. अब उन्होंने स्व‍िमसूट में अपनी लेटेस्ट पोस्ट से सनसनी मचा दी है. मीरा का यह ग्लैमरस लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

पीच कलर के बर्ड प्र‍िंटेड स्व‍िमसूट में मीरा काफी ग्लैमरस लगीं. उन्होंने इस स्व‍िमसूट के साथ प्रिंटेड स्टोल लिया है, साथ ही फुटवियर में मीरा ने कोल्हापुरी चप्पल पहनी है. मीरा ने एक्सेसरीज में चिक सनग्लासेज, गोल्डन हूप्स का इस्तेमाल किया है. बालों को हाई पोनी टेल कर मीरा बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं.

उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘खराब होने से कुछ मिनट पहले’. मीरा की इस फोटो पर सेलेब्स और फैंस का रिएक्शन आना शुरू हो गया है. सिंगर कन‍िका कपूर ने मीरा को गॉर्ज‍ियस, फैंस भी मीरा के बोल्ड लुक पर फ‍िदा नजर आ रहे हैं.

मीरा ने इससे पहले भी बिकिनी में अपनी फोटो शेयर की थी. ब्लैक बिकिनी और ऊपर से नेट श्रग डाले मीरा ने लिखा था- ‘बिकिनी बॉडीज एवाकाडो की तरह होते हैं. आप उसके तैयार होने का इंतजार करते हैं और वह बस एक दिन में खराब भी हो जाता है’.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...