Murder In Lucknow: मां की हत्या कर तीन दिन शव के साथ रहा नाबालिग, बदबू दूर करने को डालता रहा रूम फ्रेंशनर

उत्तर प्रदेशMurder In Lucknow: मां की हत्या कर तीन दिन शव के साथ...

Date:

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक मां को अपने नाबालिग बेटे को पबजी गेम खेलने से रोकना भारी पड़ गया। नाबालिग बेटे ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर मां की हत्या कर दी और लाश को तीन तक घर में ही रखा। बदबू भगाने के लिए पूरे कमरे में रूम फ्रेशनर डालता रहा। पड़ोसियों को जब बदबू बर्दाश्त नहीं हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पूरा मामला खुल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो हकीकत सामने आई।

Also Read : Kanpur Violence : ये हैं कानपुर की हिंसा के आरोपी पत्थरबाज, दीजिए सूचना पाइए इनाम,गुप्त रखा जाएगा नाम

पुलिस के मुताबिक मृतका के पति सेना में सूबेदार मेजर हैं और आसनसोल में तैनात है। पति को वारदात की सूचना दे दी है। वाराणसी के रहने वाले नवीन सिंह सेना में सूबेदार मेजर है। वह परिवार सहित पीजीआई के पंचमखेड़ा में जमुनापुरम कालोनी में रहते हैं। एडीसीपी पूर्वी के मुताबिक परिवार में पत्नी साधना, 16 साल का बेटा और नौ साल की पुत्री है। तीनों मकान में रहते हैं। शनिवार रात को साधना बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। करीब तीन बजे बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। जिससे साधना की मौके पर मौत हो गई। छोटी बहन को धमकी देकर दूसरे कमरे में ले गया। जहां दोनों सो गये। सुबह उठने के बाद बहनको फिर से धमकी दी। कहा कि किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा।

Also Read : Banaras Blast : बनारस ब्लास्ट में 16 साल बाद फैसला, आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा

पुलिस के अनुसार शनिवार रात को मां की हत्या के बाद आरोपी दो दिन और तीन रात घर में बहन के साथ रहा। इस दौरान वह उस कमरे में जाता। जहां पर मां का शव था। आरोपी बेटे ने कमरे में रुम फ्रेशनर डालकर बदबू भगाने की कोशिश की। मंगलवार रात बदबू तेज हुई तो उसे डर लगने लगा। उसने आसनसोल में तैनात अपने पिता को फोन कर कहा कि मां को किसी ने मार दिया। दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। इस पर पिता नवीन ने पड़ोसी दिनेश तिवारी को कॉल कर घर जाकर मामले को देखने को कहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related