यूपी में नाबालिग के साथ रेप, हत्या कर लाश खेत में फेंकी

उत्तर प्रदेशयूपी में नाबालिग के साथ रेप, हत्या कर लाश खेत में फेंकी

Date:


यूपी में नाबालिग के साथ रेप, हत्या कर लाश खेत में फेंकी

पिता ने कहा जीभ काटी, पुलिस ने किया इंकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है. आरोपियों ने 13 साल की मासूम बच्ची का रेप करने के बाद उसकी हत्या की और फिर लाश को गन्ने के खेत में फेंक दिया था. यूपी पुलिस ने बताया के अनुसार दो आरोपियों को इस अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है. राजधानी लखनऊ से करीब 130 किमी दूर नेपाल से सटे लखीमपुर खीरी में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है.

पिता ने लगाया जीभ काटने का आरोप
पीड़िता के पिता ने बताया उसकी बेटी शुक्रवार दोपहर से लापता थी, हम उसको हर जगह तलाश कर रहे थे. एक गन्ने के खेत में हमें उसकी लाश मिली. पिता ने बताया जब हमने बेटी को देखा तो उसकी आंखें बाहर निकली हुई थीं और जीभ काट दी गई थी.

पुलिस ने पिता के आरोपों को किया ख़ारिज
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम में लड़की के साथ हुए बलात्कार की पुष्टी हो गई है. उन्होंने पिता के दावे के अनुसार आंखे बाहर आने और जीभ काटे जाने की बात को खारिज किया है. लखीमपुर खीरी के एसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में केवल रेप की पुष्टि हुई है. पुलिस के अनुसार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, हत्या और नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...