Pakistan: तीन महीने से दुष्कर्म कर रहा था पिता, नबालिग बेटी ने दरिंदे बाप को गोली से उड़ाया

इंटरनेशनलPakistan: तीन महीने से दुष्कर्म कर रहा था पिता, नबालिग बेटी ने...

Date:

Pakistan News: पाकिस्तान में समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक नबालिग बेटी ने अपने दरिंंदे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि हैवान पिता तीन महीने से अपनी नबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी सोहेल काजमी ने बताया कि लड़की ने पूछताछ में जानकारी दी कि वह अपने पिता की दरिंदगी से परेशान हो चुकी थी। इसलिए उसने दरिंदे पिता को मारने का फैसला किया। बेटी ने पिता की बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना लाहौर शहर के गुज्जरपुरा इलाके में

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चौंकाने वाली घटना में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने हैवान पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पिता पिछले तीन महीने से अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जिससे परेशान होकर बेटी ने शनिवार को गोली मारकर पिता की हत्या कर दी।

घटना लाहौर शहर के गुज्जरपुरा इलाके में हुई है। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पिता पिछले तीन महीने से उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सोहेल काजमी ने कहा कि लड़की ने बताया कि वह अपने पिता से तंग आ चुकी थी। उसने पिता की हरकता का कई बार विरोध किया। लेकिन इसके बाद भी उसके पिता की दरिंदगी जारी थी।

पुलिस अधिकारी काजमी ने बताया कि गोली लगने से लड़की के पिता की मौके पर मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच के बाद लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को पाकिस्तान की एक अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। उसके बाद यह घटना दूसरे दिन सामने आई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...