Uttar Pradesh Latest News: पीडब्ल्यूडी विभाग में हुए तबादलों में गड़बड़ियों पर बोले मंत्री जितिन प्रसाद

उत्तर प्रदेशUttar Pradesh Latest News: पीडब्ल्यूडी विभाग में हुए तबादलों में गड़बड़ियों पर...

Date:

नई दिल्ली। यूपी के पीडब्ल्यूडी विभाग में हुए तबादलों में गड़बड़ियों पर कार्रवाई के तौर-तरीके से लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद नाराज बताए गए हैं। जितिन ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात  की है। आज बुधवार को नाराजगी के साथ अन्य सवालों पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी।
उप्र में ट्रांसफर विवाद चर्चा में है और विपक्ष सरकार को घेर रहा है। योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी और सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। किसी भी विभाग में कोई अनियमितता है तो सरकार उसके लिए ठोस कदम उठाएगी। ऐसे में निष्पक्ष जांच की जाएगी। कोई गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई भी जरूर की जाएगी। इसी के साथ जहां पर जरूरत महसूस होगी बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नाराजगी की कोई बात नही है।

Read also: विकासनगर: पीडब्ल्यूडी कार्यालय छह दिन के लिए सील

मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि वो सीएम योगी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। उनका कहना है, जहां तक तबादलों की बात है तो अव्यवस्था होने पर बदलाव किया जाता है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि परेशान होने जैसा सवाल नहीं है। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए ही उप्र में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम सभी काम कर रहे हैं। क्या मंत्री जितिन प्रसाद नाराज हैं? और केंद्रीय नेताओं से मिले हैं। इस पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेताओं से मिलने का सवाल है तो जब भी समय मिलता है तो मौका निकालकर मुलाकात की जाती है। मुलाकात करने में कोई हर्ज नहीं है।

Read also: पीडब्ल्यूडी ने चिराग दिल्ली में सड़कों का सौंदर्यीकरण किया शुरू

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related