Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttar Pradesh News: 4.27 करोड़ की धनराशि से बनेगी पानी की टंकी, 8674 लाभार्थियों को मिलेगा जल लाभ

बागपत। आज जसवंत सैनी राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश का जनपद बागपत में भ्रमण कार्यक्रम था। जिसके क्रम में उन्होंने विकासखंड बागपत के ग्राम सिसाना में स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया जिसमें 168 कुल गोवंश को संरक्षित किया गया है। जिसमें 71 नर ,97 मादा संरक्षित हैं। जिनमें से कुल 33 गोवंश को मुख्यमंत्री की सहभागिता योजना के अंतर्गत 32 पशु पालकों  को सुपुर्द किया गया है।

वर्तमान में अस्थाई गौआश्रय स्थल  स्थल में 450 कुंटल भूसा संरक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि गौशाला में जितने भी गोवंश है उनका अच्छा रखरखाव होना चाहिए साफ-सफाई अच्छे से हो खान पान भी अच्छे से दिया जाए। चिकित्सक प्रतिदिन गौशालाओं पर भ्रमण करें  उन्होंने गोवंश को चना खिलाया ओर फूल माला पहनाई ।
 

जनपद में कुल 39 गौ आश्रय स्थलों  में  4913 गोवंश संरक्षित हैं। जनपद के सभी ब्रह्द स्थाई एवं अस्थाई गौ आश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में हरा ,चारा ,भूसा ,पानी छाया की व्यवस्था है सभी आश्रय स्थलों पर केयरटेकर भी तैनात हैं। गोवंश के भरण-पोषण में अन्य व्यवस्था हेतु धनराशि की पर्याप्त उपलब्धता जनपद में है। जिसके स्वास्थ्य की देखभाल हेतु गौ आश्रय स्थलो के नोडल पशु चिकित्सा अधिकारी भी नामित किए गए हैं ।  निरीक्षण हेतु जनपद में 23 जिला स्तरीय अधिकारियों को गौआश्रय स्थलों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिसका वो नियमित निरीक्षण करते हैं।

Also Read: जल्द मिलेगी छुटटा पशुओं की समस्या से निजात Meerut पहुंचे कृषि मंत्री ने किया खुलासा

राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने आज ग्राम सिसाना जनपद बागपत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी का पूजन कर शिलान्यास किया जिसकी स्वीकृत लागत 4.27 करोड़ रुपए है जिससे जिसको बनाने में लगभग 1 वर्ष का समय लगेगा जिसके अंतर्गत एक टैंक 200 किलो लीटर क्षमता का बनाया जाएगा एक नलकूप, 1523 ग्रह संयोजन दिए जाएंगे सिसाना की पानी टंकी  से 8674 लाभार्थियों को जल लाभ मिलेगा। माननीय मंत्री जी ने वृक्षारोपण कर वृक्ष लगाए जाने का भी जनता को संदेश दिया।

राज्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालय सिसाना का भी औचक निरीक्षण किया और ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत हुए कार्य को देखा। उन्होंने विद्यालय को देखकर प्रशंसा की उन्होंने कहा जो छोटी मोटी चीज खराब है उन्हें भी तत्काल दुरुस्त कराया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी  राज कमल यादव, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह ,अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद्र ,अधिशासी अभियंता जल निगम सहित संबंधित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version