Site icon Buziness Bytes Hindi

Amethi News: मंत्री दयाशंकर मिश्र ने आयुष चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ने जनपद अमेठी के बेनीपुर में स्थित 50 शैय्या के एकीकृत आयुष चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

Also Read : भाजपा सरकार बताए कि अर्थव्यवस्था कब सुधरेगी और लूट कब बंद होगी : Akhilesh Yadav

आयुष मंत्री ने चिकित्सालय में जल निकासी की व्यवस्था को ठीक करने, दवाओं की उचित उपलब्धता और मरीजों के लिए आधारभूत सुविधाओं के प्रबंध के भी निर्देश दिए। डॉ दयाशंकर मिश्र ने इस दौरान भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनपद अमेठी में आयोजित विचार संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की एवं डॉ अंबेडकर के व्यक्तित्व जीवन संघर्ष और विचारों से जनसमूह को अवगत कराया।

Exit mobile version