Site icon Buziness Bytes Hindi

खरीफ फसलों का Minimum Support Price घोषित, धान के MSP में 100 रुपये की बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली। आज केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। जिसमें खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया। इसमें धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 100 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों की घोषणा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान की है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 2022-23 के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की है। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी में बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी गई है। 2022-23 के लिए खरीफ फसलों का एमएसपी अब बढ़ेगा।

Also Read : Corona New Variant : कोरोना के नए वैरिएंट ने बढाई चिंता,केरल और महाराष्ट्र में हालात चिंताजनक

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट ने वर्ष 2022-23 के फसली वर्ष के लिए धान का एमएसपी 100 रुपये बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल किया है। पिछले तीन वर्षों में सामान्य से अच्छे मानसून के कारण खरीफ फसल उत्पादन में 2.8 फीसद की वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप खरीफ उत्पादन में 2.5 फीसदी वृद्धि हो सकती है। जबकि इसके विपरीत रबि फसल उत्पादन में 1.5 फीसदी की वृद्धि हुई। 

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट बैठक में 14 खरीफ फसलों के एमएसपी की मंजूरी हुई है। धान की सामान्य किस्म का एमएसपी 2022-23 फसल वर्ष के लिए पिछले वर्ष के 1,940 रुपये से 100 रुपये बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल किया है। वहीं धान की ‘ए’ ग्रेड किस्म का समर्थन मूल्य भी 100 रुपये बढ़ाया गया है। यानी अब 1,960 रुपये से बढ़ाकर इसको 2,060 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। खरीफ मौसम की प्रमुख फसल धान ही होती है। जिसकी बुवाई देश के कई हिस्सों में अब शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने इस बार जून-सितंबर की अवधि के लिए सामान्य मानसून का अनुमान जताया है।

Also Read : Corona Guideline : एयरपोर्ट और विमान के भीतर मास्क लगाना ​अनिवार्य, कोरोना संक्रमण बढ़ा तो लागू हुआ नियम

Exit mobile version