ये जगह है दिल्ली का मिनी स्विट्जरलैंड, एक बार जरूर जाये

ट्रेवलये जगह है दिल्ली का मिनी स्विट्जरलैंड, एक बार जरूर जाये

Date:


ये जगह है दिल्ली का मिनी स्विट्जरलैंड, एक बार जरूर जाये

स्विट्जरलैंड की खूबसूरत पहाडियां, चारो तरफ हरियाली, वादियों, मन को मदहोश करने वाली नदियां और झीले पूरी दुनियाभर में मशहूर है लेकिन आपको पता है कि दिल्ली से महज 508 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ‘खज्जियार’ दुनिया के 160 मिनी स्विट्जरलैंड में से एक माना जाता है.

ये जगह है दिल्ली का मिनी स्विट्जरलैंड, एक बार जरूर जाये
Image Source: Google

यह पर्यटक स्थल छोटा भले ही है लेकिन लोकप्रियता में बड़े-बड़े हिल स्टेशनों से कम नहीं है. हजारों साल पुराने इस छोटे से हिल स्टेशन को खासकर खज्जी नागा मंदिर के लिए जाना जाता है. यहां नागदेव की पूजा होती है. 

 खज्जियार का मौसम दिनभर तो सुहाना रहता है लेकिन शाम ढलने पर यहां का मौसम कुछ इस कदर मनमोहक और रोमांचित करने वाला हो जाता है कि आप खुद को किसी और ही दुनिया में पाने लगते हैं.

खज्जियार का आकर्षण चीड़ एवं देवदार के वृक्षों से ढके खज्जियार झील में है. झील के चारों ओर हरी-भरी मुलायम और आकर्षक घास खज्जियार को सुंदरता प्रदान करती है. झील के बीच में टापूनुमा दो जगहें हैं, जहां पहुंचकर पर्यटक और रोमांचित हो जाता है. 

वैसे तो खज्जियार में तरह-तरह के रोमांचक खेलों का भी आयोजन किया जाता है लेकिन अगर आप गोल्फ के शौकीन हैं तो आपके लिए यह हिल स्टेशन और भी बेहतर है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related