Site icon Buziness Bytes Hindi

Mini Sarojini Nagar: दिल्ली का ‘छोटा सरोजनी नगर बाजार’ है सस्ता, आप भी करे यहां से खरीदारी!

लाइफस्टाइल डेस्क। Mini Sarojini Nagar – सरोजनी मार्केट दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट में जाना जाता है. यहां आसानी से कम पैसों में सामान मिल जाता है। दिल्ली में छोटा सरोजनी मार्केट भी है, जहां डिजाइनर ड्रेस आसानी से मिल जाती है। ये मिनी सरोजिनी नगर मार्केट के नाम से मशहूर है, यहां सामान बहुत सस्ता मिलता है। 

छोटा सरोजनी बाजार नजफगढ़ मार्केट पश्चिमी दिल्ली में है, यहां जाने के लिए द्वारका मेट्रो स्टेशन से ग्रे लाइन पकड़नी होगी। आपको यहां  कपड़े, फुटवियर और फैशन से जुड़े सामान आसानी से कम पैसो में मिल जाएंगे।  लड़कियों के लिए ट्रेंडी और स्टाइलिश टाॅप व ड्रेस का कलेक्शन यहां 100 रुपये की रेंज में मिल जाएगा। साथ ही डिजाइनर पार्टी वियर टॉप 300 रुपये तक में मिल जाएगा। 

शादी के लिए लहंगा या साड़ी खरीदना हो तो आपको यहां  3000 से 5000 के बजट में ब्राइडल लहंगा मिल जाएगा। साड़ियों का रेट भी यहां काफी कम है, ये जहां  शादी की शापिंग के लिए बेस्ट है। अच्छी क्वालिटी के सस्ते फुटवियर के लिए भी आप इस बाजार की ओर रुख करे, आपको 200 से 500 रुपये तक में जूते, हील और सैंडल मिल जाएंगे। इसके अलावा, ध्यान दे बुधवार के दिन ये बंद रहता है और सोमवार के दिन यहां भीड़ भीड़ रहती है।

 

Exit mobile version