पेप्सी की एक गलती के चलते दर्ज हुए लाखों मुकदमे

बिज़नेसपेप्सी की एक गलती के चलते दर्ज हुए लाखों मुकदमे

Date:

व्यापार:- बुजुर्ग कहते हैं कि इंसान को सम्भल कर चलना चाहिए और अपने काम करते वक़्त गलती करने से बचना चाहिए क्योंकि आपकी एक गलती आपके लिए अभिशाप बन सकती है और उसकी वजह से पूरा घर संकट में पड़ सकता है। कुछ ऐसा ही फंडा है बिजनेस कम्पनी का उनकी एक गलती का खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ सकता है। 
असल मे बात काफी पुरानी है जब कोक कम्पनी पेप्सी की एक गलती सभी के लिए समस्या का कारण बन बैठी थी। कम्पनियों की आदत होती है कि वह अपनी रीच बढाने और लोगों को अपने प्रॉडक्ट की तरफ आकर्षित करने के लिए तरह तरह के ऑफर देती है। पेप्सी ने भी यही किया था इसने अपने एडवर्टाइजिंग में कहा था कि इनके कोल्डड्रिंक के ढक्कन के पीछे छपे नम्बर के माध्यम से लोग काफी पैसा जीत सकते हैं। 
लेकिन बोतल के पीछे छपने वाले नम्बर की संख्या में गलती हुई और इसके विजेताओं की संख्या लाखो में पहुंच गई और कंपनी पर लाखों मुकदमे दर्ज हो गए। देश मे मरतोड़ की स्थिति उत्पन्न हुई और विद्रोह की स्थिति बनने लगी। जानकारी के लिए बता दें घटना उस समय की है जब सोशल मीडिया एक्टिव नहीं था।
25 मई 1992 को शाम 6:00 बजे लोग टीवी के चैनल-2 पर शाम का समाचार देख रहे थे। पेप्सी (Pepsi) उस दिन अपना विनिंग नंबर अनाउंस करने वाली थी। फिलीपींस के 65 मिलियन लोगों के लिए वह स्तब्ध कर देने वाला नजारा था। पेप्सी (Pepsi) की कांच की बोतल जिस ढक्कन से पैक की जाती है उसके अंदर की तरफ एक नंबर लिखकर उसका लकी ड्रॉ निकाला जाता था और उसमें लोगों को भारी-भरकम इनाम दिए जाते थे। 
एक बार पेप्सी कम्पनी ने गलती के चलते अपनी कांच की बोतल के ढक्कन के नीचे छपने वाले नंबर में 349 नंबर के 8,00,000 ढक्कन बना दिए. जिस दिन यह विनिंग नंबर अनाउंस हुआ, उस दिन पेप्सी (Pepsi) के होश उड़ गए. देश में 8,00,000 लोगों को एक साथ इतना बड़ा इनाम दिया जाना संभव नहीं था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...