Site icon Buziness Bytes Hindi

Amul Milk Price Hike: दूध की दरों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा, दूध कंपनियों ने आज से लागू की दरें

नई दिल्ली। दूध कंपनियों ने आज से फिर दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। आज से दूध दो रुपये प्रति किग्रा महंगा हो गया है। दूध की बढ़ी दरें आज से ही लागू की जाएगी। गुजरात को.ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अपने दुग्ध ब्रांड अमूल के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। इसके साथ मदर डेयरी ने दूध की कीमत बढ़ाई है।  अमूल दूध की कीमतों में की यह वृद्धि गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के अलावे दिल्ली व एनसीआर,  मुंबई,पश्चिम बंगाल और दूसरे ऐसे सभी जगहों पर लागू होगी जहां पर अमूल उत्पाद बेचे जाते हैं। अमूल दूध के कीमतों में यह वृद्धि आज 17 अगस्त से लागू की जाएगी।  

Read also: Jammu Kashmir ITBP Bus Accident: आईटीबीपी बस हादसे की छानबीन करेगी जेकेपी-आईटीबीपी, घायल हिमवीर में अधिकांश की हालत नाजुक

अमूल दूध की कीमत बढ़ने की घोषणा कुद देर बाद ही मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया। मदर डेयरी के बढ़े दाम भी आज 17 अगस्त लागू होंगे। नई दरों की घोषणा के बाद अमूल दूध ताजा,गोल्ड व शक्ति ब्रांड दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। बताया जाता है कि दूध के दाम में बढ़ोतरी का फैसला दूध के उत्पादन और संचालन शुल्क में बढ़ोतरी के कारण किा गया है। बताया जा रहा है कि दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से एमआरपी में चार प्रतिशत का इजाफा हुआ है जो कि खाद्य पदार्थों की महंगाई और औसत दर से कम है। पशुओं को चारा खिलाने के खर्च में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इनपुर कॉस्ट में बढ़ोतरी को देखकर अमूल के सदस्य यूनियनों ने किसानों के भाव आठ से नौ फीसदी तक बढ़ा दिए। अब इन्हीं चीजों को देखते हुए दूध की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है।  अमूल की नीति है कि प्रत्येक एक रुपया जो ग्राहक खर्च करते हैं उसका 80 पैसा दूध उत्पादकों तक पहुंचे। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से दूध उत्पादकों को राहत मिलेगी।

Exit mobile version