लाइफस्टाइल डेस्क: दूध की मलाई बहुत ही फायदेमंद होती है लेकिन अगर संतुलित मात्रा में खाई जाए | दूध की मलाई तभी खाएं, जब आप हैवी या हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करते हों |
दूध की मलाई कैल्शियम एक समृद्ध स्त्रोत है, हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें फॉस्फोरस भी होता है, जो शरीर में कैल्शियम की सभी मात्रा को अवशोषित करने में शरीर की मदद करता है। स्किन केयर एक्सपर्ट्स भी दूध से बने प्रोडक्ट्स को पोषक तत्वों से भरा हुआ कहते है जो की शरीर और स्किन के लिए अच्छा है |
मलाई को लगभग 82.2 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करके बनाया जाता है। एक घंटे तक पकाने के बाद क्रीम ठंडी हो जाती है और जो दूध पकाने की प्रक्रिया में फैट की परत जमती है वह मलाई होती है। ऐसा मानते है ताजा मलाई में प्रोटीन और विटामिन कोलेजन बढ़ती उम्र को रोकने में मदद करता है।
Read also: बिहार में निकला कोरोना काण्ड: हज़ारों लाशों को छुपाने का सच सामने आये
कोई ठोस सबूत तो नहीं है लेकिन अब तक मलाई सेहत और त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाने के सबसे अच्छे स्त्रोतों में से एक मानी गई है।
