माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को देगी 1,500 डॉलर का बोनस

बिज़नेसमाइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को देगी 1,500 डॉलर का बोनस

Date:


माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को देगी 1,500 डॉलर का बोनस

दुनिया की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट पिछले फाइनेंशियल ईयर में चुनौतियों के बीच एंप्लॉयीज की मेहनत को सम्मानित करने का फैसला किया है। कंपनी की ओर से कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट लेवल से नीचे से सभी एंप्लॉयीज को 1,500 डॉलर का बोनस दिया जाएगा।

उन एंप्लॉयीज को भी यह बोनस मिलेगा जो पार्ट-टाइम वर्कर्स हैं या घंटे के रेट पर कंपनी के साथ जुड़े हैं। माइक्रोसॉफ्ट की चीफ पीपल ऑफिसर, कैथलीन होगन ने एंप्लॉयीज को इसकी जानकारी दी। यह अमेरिका और वैश्विक स्तर पर कंपनी के एंप्लॉयीज के लिए लागू होगा।

महामारी से जुड़ा बोनस घोषित करने वाली माइक्रोसॉफ्ट पहली कंपनी नहीं है। इससे पहले बैंक ऑफ अमेरिका ने अपने 1.7 लाख से अधिक एंप्लॉयीज को रिवॉर्ड दिया था। इनमें भारत में इसके लगभग 24,000 एंप्लॉयीज भी शामिल थे। बैंक ऑफ अमेरिका ने एक लाख डॉलर से कम पैकेज वाले एंप्लॉयीज को 750 डॉलर का रिवॉर्ड दिया था।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ऑफिस परिसर खोलने को भी टाल दिया है। हालांकि, कंपनी ने अमेरिका में वॉशिंगटन के अपने हेडक्वार्टर को कुछ फेज में खोलने की शुरुआत की है। इसके पास 21 देशों में ऑफिस मौजूद हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...