Site icon Buziness Bytes Hindi

Mi लेकर आ रहा है 55 इंच मेक इन इंडिया QLED 4K स्मार्ट टीवी, 16 दिसंबर को होगी लॉन्चिंग


Mi लेकर आ रहा है 55 इंच मेक इन इंडिया QLED 4K स्मार्ट टीवी, 16 दिसंबर को होगी लॉन्चिंग

Xiaomi की तरफ से भारत में एक नई स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया जाएगा। यह एक मेक इन इंडिया QLED स्मार्ट टीवी होगी। इस अपकमिंग Mi QLED TV 4K स्मार्ट टीवी को 16 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि भारत में LG, Samsung और Sony जैसी कंपनियां मौजूदा वक्त में प्रीमियम QLED स्मार्ट टीवी पेश कर रही है। हालांकि इन स्मार्ट टीवी की प्राइसिंग काफी ज्यादा है। ऐसे में अगर Xiaomi की तरफ अफोर्डेबल प्राइस प्वाइंट में अपकमिंग QLED स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया जाता है, तो इसका सीधा मुकाबला Samsung, Sony और LG कंपनियों से होगा। बता दें कि भारत में Xiomi के स्मार्ट टीवी की काफी डिमांड रहती है। Xiaomi के स्मार्ट टीवी को अफोर्डेबल, वैल्यू फॉर मनी के लिए जाना जाता है। Mi Smart TV भारत का टॉप सेलिंग स्मार्ट टीवी है। इसका इस साल दूसरी तिमाही में मार्केट शेयर करीब 22 फीसदी रहा। 

क्या होंगे फीचर्स 

Exit mobile version