भारत में शुरू हुई Mi 11X Pro की प्री-बुकिंग, जानिए क्या होगा ख़ास

टेक्नोलॉजीभारत में शुरू हुई Mi 11X Pro की प्री-बुकिंग, जानिए क्या होगा...

Date:


भारत में शुरू हुई Mi 11X Pro की प्री-बुकिंग, जानिए क्या होगा ख़ास

आज यानी 24 अप्रैल 2021 से Mi 11X Pro स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। स्मार्टफोन को आप  Amazon.in और Mi.com से बुक कर सकते है और इसकी शिपिंग 5 मई से शुरू होगी। 

Mi 11X Pro स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है और  8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 41,999  रुपये में आएगा। स्मार्टफोन आपको Celestial Silver, Cosmic Black और Frosty White कलर ऑप्शन में मिल जायेगा | 

अगर ऑफर्स की बात करे तो HDFC क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 4,000 रुपये की छूट मिलेगी। और यहां तक की फोन की खरीद पर 19,250 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

Read also: कोरोना वैक्सीन, ऑक्सीजन के आयात पर कस्टम ड्यूटी हटाने का निर्णय 

Mi 11X Pro स्पेसिफिकेशन्स 

Mi 11X Pro में एक 6.67 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है,  रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। फोन में 120Hz रिफ्रेश्ड रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,300 nits पीक ब्राइटनेस और 5,000,000:1 कॉन्ट्रॉस्ट रेश्यो का सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टफोन Snapdragon 888 SoC और Adreno 660 GPU सपोर्ट के साथ आएगा । 

अगर कैमरा की बात करे तो, Mi 11X Pro स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का होगा। इसके अलावा एक 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल f/2.2 लेंस का सपोर्ट मिलेगा। इसका फील्ड ऑफ व्यू 119 डिग्री होगा। साथ ही मैक्रो लेंस के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। Mi 11X Pro में  सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा दिया गया है। Mi 11X Pro में 4,520mAh की  बैटरी दी गई है, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...