Site icon Buziness Bytes Hindi

MG Sewa ने NGO ‘Red Brigade’ के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को दिया समर्थन

MG Sewa

लखनऊ, 23 मार्च 2023ः एमजी मोटर इंडिया ने आज बताया कि कंपनी ने महिला अधिकारों में सक्रिय लखनऊ के एनजीओ रैड ब्रिगेड के लिए अपने समर्थन का विस्तार किया है। कंपनी एनजीओ को अपनी एसयूवी एमजी हेक्टर उपलब्ध कराएगी, जिससे एनजीओ की टीम के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों को लखनऊ और आस-पास के विभिन्न स्थानों तक जाने में आसानी होगी। इस अवसर पर मिस रेनुका टंडन, डायरेक्टर, अमरेन फाउन्डेशन और श्री संदीप पाण्डेय, सह-संस्थापक, आशा फॉर फाउन्डेशन भी मौजूद थे।

कार एमजी की ओर से मिस मौसम जोशी द्वारा एनजीओ की संस्थापक एवं प्रमुख मिस उषा विश्वकर्मा को सौंपी गई।

इस अवसर पर मिस उषा विश्वकर्मा ने कहा, ‘‘मैं एमजी के प्रति आभारी हूँ जिन्होंने हमारे एनजीओ को अपना सहयोग प्रदान किया है। हम विभिन्न आयुवर्गों एवं आर्थिक वर्गों से ताल्लुक रखने वाली देश भर की महिलाओं को सहयोग प्रदान करते हैं। उन्हें न्याय पाने और आत्मविश्वास हासिल करने में मदद करते हैं। हमें विश्वास है कि इस तरह के सहयोग से हम पूरे जोश एवं उत्साह के साथ अपने लक्ष्यों की तरफ आगे बढ़ते रहेंगे। एमजी से मिला सहयोग शहर के दूर-दराज के इलाकों में अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचने में मददगार होगा।’’

मिस मौसम जोशी, जनरल मैनेजर, ह्ुमन रिसोर्सेज़, एमजी मोटर इंडिया ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हम एमजी सेवा के तहत लखनऊ के एनजीओ रेड ब्रिगेड को हेक्टर दे रहे हैं। एमजी समाज कल्याण और समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि यह हेक्टर रैड ब्रिगेड के लिए अमूल्य सम्पत्ति साबित होगी। उम्मीद करते हैं कि यह महिलाओं के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए उनके प्रयासों में योगदान देगी।’’

एमजी सेवा एक ऐसा मंच है जो खुद से जुड़े समुदायों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है। एमजी के सामाजिक अभियानों के तहत वंचित समुदायों की बालिकाओं को शिक्षा प्रदान की जाती है, महिलाओं को रोज़गार के साधान मुहैया कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाता है और स्थानीय चिकित्सा संस्थानों को सहयोग प्रदान किया जाता है। एमजी ब्राण्ड की स्थापना के बाद कंपनी के ये प्रयास 60,000 से अधिक बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग प्रदान कर चुके हैं।

Exit mobile version