भारत के बाज़ार में एमजी मोटर ने उतारी हेक्टर प्लस

बिज़नेसभारत के बाज़ार में एमजी मोटर ने उतारी हेक्टर प्लस

Date:


भारत के बाज़ार में एमजी मोटर ने उतारी हेक्टर प्लस

नयी दिल्ली: एमजी मोटर इंडिया ने सोमवार को अपनी ‘हेक्टर प्लस’ कार पेश की। इसकी दिल्ली के शोरूम में कीमत 13.49 लाख रुपये से 18.54 लाख रुपये के बीच है।

कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव चाबा ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चार बड़े और दो बच्चों के लिए हेक्टर प्लस एक उत्तम कार है।’’ हेक्टर प्लस, कंपनी की हेक्टर का छह सीटों की क्षमता वाला संस्करण है।

इसके 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन क्षमता वाले मॉडल की कीमत 13.49 लाख से 18.21 लाख रुपये है। जबकि दो लीटर डीजल इंजन क्षमता वाले मॉडल की कीमत 14.44 से 18.54 लाख रुपये है। कंपनी ने कहा कि हेक्टर के पांच सीट वाले मॉडल में बदलाव करते हुए इसमें चार सीटें व्यस्कों और दो सीटें बच्चों के हिसाब से बनायी गयी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...