Site icon Buziness Bytes Hindi

MG Motor India ने उत्तर प्रदेश में किया अपनी रीटेल मौजूदगी का विस्तार; झांसी में खोली नई सेल्स युनिट


MG Motor India ने उत्तर प्रदेश में किया अपनी रीटेल मौजूदगी का विस्तार; झांसी में खोली नई सेल्स युनिट

झांसी, 16 मार्च 2022:  देश भर में कार की खरीद को बेहतर बनाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए एमजी मोटर इंडिया ने आज उत्तर प्रदेश के झांसी में नई सेल्स युनिट की शानदार ओपनिंग की।

उत्तर प्रदेश के बाज़ार में प्रीमियम एसयूवी के लिए अपार संभावनाओं को देखते हुए, यह नई युनिट खोली गई है, जो शहर में ज़्यादा से ज़्यादा उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करेगी। उपभोक्ताओं के भावी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए इस शोरूम को खास लुक दिया गया है, जो इसकी ब्रिटिश धरोहर को दर्शाता है।

इस नई युनिट के साथ कार निर्माता के टच पॉइन्ट्स की संख्या उत्तर प्रदेश में 32 के आंकड़े पर पहुंच गई है और कंपनी ने 2022 के अंत तक राज्य में इस संख्या को 36 तक पहुंचाने की योजना बनाई है। देश भर में इसके कुल 310 टचपॉइन्ट्स हैं।


उद्घाटन के अवसर पर श्री राजेश मेहरोत्रा, डायरेक्टर- आफ्टरसेल्स, एमजी मोटर इंडिया ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने के प्रयासों को जारी रखते हुए अपनी रीटेल मौजूदगी के विस्तार के लिए हमने एमजी झांसी का उद्घाटन किया। यह युनिट उपभोक्ताओं की सेल्स, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स एवं एक्ससेरीज़ संबंधी सभी ज़रूरतों को पूरा करेगी।’’ 

इस मौके पर श्री अनुज अग्निहोत्री, डीलर प्रिंसिपल- एमजी झांसी ने कहा, ‘‘भविष्य के प्रति सजग ब्राण्ड होने के नाते, एमजी अपने इनोवेशन्स एवं तकनीक-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ भारतीय ऑटोमोटिव जगत में नए बदलाव लाता रहा है। ब्राण्ड के साथ जुड़ते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हम एमजी की सशक्त ब्रिटिश धरोहर और तकनीक-उन्मुख दृष्टिकोण को अपनाकर झांसी के उपभोक्ताओं को ऑटोमोटिव रीटेल का उत्कृष्ट अनुभव करने के लिए तैयार हैं।’’

Exit mobile version