Site icon Buziness Bytes Hindi

MG Motor Advance Gloster: MG मोटर इंडिया ने पेश की ‘एडवांस ग्लॉस्टर’, कीमत 31.99 लाख रुपये

गुरुग्राम, 31 अगस्त, 2022: MG मोटर इंडिया ने आज 31.99 लाख रुपये से शुरू होने वाली एडवांस्ड ग्लॉस्टर के लॉन्च की घोषणा की है। भारत की पहली ऑटोनोमस (लेवल 1) प्रीमियम एसयूवी अब नए और एडवांस सेफ्टी, स्टाइल और टेक्नोलॉजी एनहांसमेंट्स के साथ आई है।

मौजूदा ग्लॉस्टर के एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADS) में अतिरिक्त फर्स्ट–इन–सेगमेंट फीचर्स हैं, जैसे कि डोर ओपन वार्निंग (DOW), रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट (RCTA), और लेन चेंज असिस्ट (LCA)। 30 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के अतिरिक्त यह फीचर एडवांस ग्लॉस्टर को सुरक्षित और आसान ड्राइव बनाते हैं।

एडवांस ग्लॉस्टर की सड़क पर मौजूदगी को 4WD वैरिएंट्स में पूरी तरह से नए ब्रिटिश विंडमिल टर्बाइन–थीम वाले अलॉय मेटल व्हील्स ने और मजबूत बना दिया है। इसे अब नए ‘डीप गोल्डन‘ कलर ऑप्शन में पेश किया जा रहा है जो एसयूवी की अपील को और शानदार बनाता है। मेटल ब्लैक, मेटल ऐश और वार्म व्हाइट के पहले से मौजूद रंगों के अलावा नया रंग जोड़ा गया है।

लॉन्च पर MG मोटर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा ने कहा, “टेक्नोलॉजी में हो रहे बदलाव, निरंतर विकास, और बेस्ट–इन–क्लास कस्टमर एक्सपीरियंस MG में हमारी प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। ग्लॉस्टर की पहचान बोल्ड, मजबूत, वर्सेटाइल और शानदार होने की है, और हम फीडबैक के लिए अपने कस्टमर के आभारी हैं। अपने 2WD और 4WD ट्रिम्स, पावरफुल इंजन ऑप्शन, अगली पीढ़ी की तकनीक, ऑटोनॉमस लेवल 1 और माय MG शील्ड पैकेज के साथ, ‘एडवांस्ड ग्लॉस्टर‘ को हमारे नए जमाने के कस्टमर्स को खुश और उत्साहित करने के लिए डिजाइन किया गया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि, “हम प्रोडक्शन में सुधार सुनिश्चित करने के लिए लोकलाइजेशन बढ़ा रहे हैं। सप्लाई चेन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर रहे हैं। हम इस लॉन्च के साथ ग्लॉस्टर की बिक्री को दोगुना करने की उम्मीद कर रहे हैं।“

‘एडवांस्ड ग्लॉस्टर‘ आपको राइड के दौरान भी मनोरंजन प्रदान करता है। अपने सेग्मेंट में बेस्ट 31.2 सेमी टचस्क्रीन और 12 स्पीकरों के हाई–क्वालिटी ऑडियो सिस्टम के साथ आती है। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कार प्ले के साथ–साथ फर्स्ट–इन–सेग्मेंट शॉर्टपीडिया न्यूज ऐप और गाना भी शामिल है। आप बोलकर कमांड दे सकते हैं और यह फीचर आपको गाना पर आपके मनचाहे गानों को खोजने में मदद करेगा। एसयूवी ने 75 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स के अपने एडवांस और स्मार्ट–टेक को मिलाकर अपनी पेशकश और समृद्ध बनाया है। 

6- और 7-सीटर विकल्पों के साथ 2WD और 4WD में उपलब्ध ‘एडवांस्ड ग्लॉस्टर‘ अपने साथ बेजोड़ प्रीमियम लग्जरी और बेस्ट–इन–क्लास इंटीरियर स्पेस लाती है। ‘एडवांस्ड ग्लॉस्टर‘ पावरफुल 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आत है, जो दो विकल्पों में उपलब्ध है। बेस्ट–इन–सेग्मेंट 158.5 किलोवॉट पावर प्रोड्यूस करने वाला फर्स्ट–इन–सेग्मेंट ट्विन–टर्बो डीजल इंजन शामिल है।

MG ग्लॉस्टर की पहचान कंफर्ट और लग्जरी के लिए है। यह विरासत आपको ‘एडवांस्ड ग्लॉस्टर‘ में भी मिलती रहेगी। यह बेस्ट–इन–क्लास फीचर्स, सड़क पर विशाल मौजूदगी, पावरफुल कैपेबिलिटी और शानदार इंटीरियर के साथ आती है। एसयूवी में इंटेलिजेंट 4WD, 7 मोड के साथ ऑल–टेरेन सिस्टम, एक ड्यूल पैनोरमिक इलेक्ट्रिक सनरूफ, 12-वे पावर एडजस्ट ड्राइवर सीट, ड्राइवर सीट मसाज और वेंटिलेशन फीचर, और वायरलेस चार्जिंग, इसके कई उल्लेखनीय फीचर्स में शामिल है। 

एडवांस्ड ग्लॉस्टर 180 से अधिक आफ्टर–सेल्स सर्विस विकल्पों के साथ व्यक्तिगत कार ऑनरशिप प्रोग्राम “माय MG शील्ड” भी पेश करेगा। ग्राहकों को स्टैंडर्ड 3+3+3 पैकेज की पेशकश की जाएगी, यानी तीन साल की असीमित किलोमीटर की वारंटी, तीन साल रोड साइड असिस्टेंस और तीन लेबर–फ्री पीरियॉडिक सर्विसेस।

Exit mobile version